Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
रेवाड़ी27 मिनट पहले
इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में इनसो कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच होती धक्का-मुक्की।
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी (IGU) में गुरुवार को जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई (इनसो) ने जमकर हंगामा किया। इस बीच माहौल काफी गर्म हो गया। पुलिसकर्मियों और विद्यार्थियों के बीच वाइस चांसलर के ऑफिस में घुसने को लेकर काफी गहमागहमी हुई। धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई।
इस दौरान इनसो के कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। यूनिवर्सिटी अध्यक्ष रवि मसीत ने बताया कि उन्होंने 15 दिन पहले मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था। कुछ मांगें पूरी की गईं, लेकिन कुछ अभी अधूरी हैं। उन्हीं मांगों को लेकर आज प्रदर्शन किया गया। इनसो छात्र हितों के लिए हमेशा से आगे रही हैं। जब भी विद्यार्थियों के हितों की बात आई, तभी इनसो का हर साथी कंधे से कंधा मिलाकर आवाज उठाने के लिए सबसे आगे मिलता है।
यह हैं मुख्य मांगें
1. यूनिवर्सिटी में एंबुलेंस सर्विस और स्वास्थ्य सेवाएं होनी चाहिएं।
2. लाइब्रेरी में AC होने चाहिएं और नीचे की लाइब्रेरी वाटर कूलर और टॉयलेट होने चाहिएं।
3. जिन-जिन विषयों के रिजल्ट बाकी हैं, उन्हें जल्द से जल्द निकाला जाए।
4. यूनिवर्सिटी से रेवाड़ी और धारूहेड़ा के लिए बस चलाई जाए।
5. विवेकानंद ब्लॉक में शौचालय और पानी की समस्या दूर की जाए।
6. नीचे की लाइब्रेरी में कुर्सियों और मेजों की कमी को पूरा किया जाए।
7. साइंस लैब में सामान की कमी को पूरा किया जाए।
8. लैब में कुर्सियों की गुणवत्ता को सुधारा जाए।
9. एम.कॉम थर्ड सेमेस्टर के रिजल्ट की समस्या का समाधान किया जाए।
10. टीचर्स की कमी को पूरा किया जाए।
11 सेमिनार हॉल में जो AC नहीं चलते उन्हें जल्द से जल्द ठीक किया जाए।
12 डिग्रियां और DMC की पेंटिंग का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp