Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
मऊ22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अस्पताल में किशोरी को कराया गया भर्ती।
मऊ में एक अजीबोगरीब मामला सामने गया। एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के सामने ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में प्रेमी उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया। फिलहाल किशोरी का इलाज चल रहा है।
बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया प्रेमी
मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। यहां जिला अस्पताल में एक किशाेरी को लेकर युवक पहुंचा था, उसने वहां मौजूद डॉक्टर से कहा कि किशोरी उसकी जानने वाली है। उसकी हालत खराब है जल्दी से अस्पताल में भर्ती कर लें।
मौका देखकर फरार हो गया प्रेमी
इस मामले में जिला अस्पताल के डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार को दोपहर चार-पांच लड़के एक लड़की को साथ लेकर आए थे। वह बेहोशी की हालत में थी। उन्होंने बताया था कि लड़की ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। प्लीज उसे जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती कर लें।

अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया प्रेमी और उसके साथी।
CCTV में नजर आए 4-5 लड़के
किशोरी की हालत देखकर डॉक्टर ने बेहोश किशोरी का तुरंत इलाज शुरू कर दिया। वहीं, मौका पाकर प्रेमी और उसके साथी फरार हो गए। डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल के सीसीटीवी चेक किए गए हैं। उसमें 4-5 लड़के एक किशोरी को अस्पताल में लाते दिखाई दे रहे हैं। कुछ देर बाद ही वे लड़के अस्पताल से भाग गए। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस को जानकारी दे दी गई है।
पुलिस बोली- पारिवारिक कारणों से थी नाराज
सराय लखंसी के थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि गांव की लड़की का मामला जानकारी में आया है। पारिवारिक कारणों से नाराज होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उसके परिवार वाले हॉस्पिटल में पहुंचकर उसका इलाज करा रहे हैं। फिलहाल में किसी के खिलाफ कोई भी तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी के आधार पर उन लड़कों की तलाश कर रही है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp