Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
- Hindi News
- Local
- Haryana
- Ambala
- MLA Aseem Goyal Came In The Discussion After Taking Oath Of Hindu Rashtra, Now Abusive Words Written On His Hoarding
अंबाला2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
विधायक असीम गोयल।
हिंदू राष्ट्र की शपथ लेने के बाद चर्चा में आए अंबाला के BJP विधायक असीम गोयल के होर्डिंग पर किसी ने अभद्र टिप्पणी लिख दी है। अंबाला शहर के सेक्टर-9 थाना पुलिस ने नगर निगम के चीफ सेनेटरी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बस क्यू शैल्टर पर लगे होर्डिंग पर लिखे अभद्र शब्द
उद्यम सिंह चौक के पास बने क्यू शैल्टर पर लगे होर्डिंग पर स्थानीय विधायक असीम गोयल की फोटो पर अभद्र शब्द लिखे गए हैं। नगर निगम के चीफ सेनेटरी सुनील दत्त ने पुलिस को इसकी शिकायत सौंपी है।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज
सेक्टर-9 थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने चीफ सेनेटरी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp