Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
हिसार42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हरियाणा के हिसार में विवाहिता के साथ दहेज प्रताड़ना की घटना हुई है। मिर्चपुर गांव वासी पूनम के अनुसार गोहाना वासी उसका पति दहेज में बाइक की मांग कर रहा है। इसके अलावा उसकी सास व ननद भी दहेज में सोने की चेन मांग रही हैं। मांग पूरी नहीं होने पर उसके ससुरालजनों ने मारपीट करके उसे ससुराल से निकाल दिया है। पूनम के अनुसार उसका पति अमित CAG ( नियंत्रक एवं महालेखा नियंत्रक ) में क्लर्क के पद पर नौकरी करता है। नारनौंद थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी क्लर्क अमित व उसके परिवारजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।
पूनम ने बताया कि गोहाना वासी अमित के साथ उसकी शादी 30 नवंबर 20 को हुई थी। शादी में उसके पिता राजेश ने कई लाख रुपए खर्चा किया था। शादी के बाद जब वह अपनी ससुराल गई तो उसकी सास सुशील ने उसे ताना देते हुए कहा कि तेरे बाप ने मेरे बेटे को दहेज में एक बाइक तक नहीं दी। इतना खर्चा तो कोई रेहड़ी वाला भी शादी में लगा देता। मेरा बेटा सरकारी नौकरी करता है उसके बावजूद तेरे घरवालों ने खर्चा नहीं किया। इसके अलावा ननद अन्नू ने कहा कि तेरे को दहेज में मेरे लिए व मेरी मां के लिए सोने की चेन लेकर आनी चाहिए थी। पूनम के अनुसार ससुराल में उसके साथ दहेज के लिए प्रताड़ना इसी तरह से बढ़ती रही और उसका पति भी अपने परिवारवालों का ही साथ देता। दहेज की मांग पूरी ना होते देख उसका पति अमित 25 फरवरी को पूनम को उसके मायके छोड़ आया। इस बारे में समझौते के लिए दोनों पक्षों में कई बार पंचायतें भी हुई लेकिन बात नहीं बनी। अब नारनौंद थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद दहेज का केस दर्ज किया है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp