Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
अयोध्या33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भाजपा ने अयोध्या में 91
यूपी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। जिसके बाद से राजनीतिक पार्टियां विधानसभाओं में अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान करना शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में आज भाजपा ने अयोध्या में उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। अयोध्या विधानसभा से पार्टी ने एक बार फिर से वेद प्रकाश गुप्ता गुप्ता समेत पांचों पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है। भाजपा की तरफ से नामों की घोषणा के साथ ही सियासी पंडितों के कयासों पर विराम लग गया है।

वेद प्रकाश गुप्ता
अयोध्या से वेद प्रकाश गुप्ता बने उम्मीदवार –
भाजपा ने वेद प्रकाश गुप्ता को अयोध्या विधानसभा से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। वेद प्रकाश गुप्ता 2017 विधानसभा चुनाव में पार्टी को भारी मतों से जीत दिलाई थी। वेद प्रकाश गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय को 50440 वोटों के मार्जिन से हराया था। जिसे देखते हुए पार्टी ने उन्हें एक बार फिर से मौका दिया है।

रामचंद्र यादव
रुदौली से रामचंद्र यादव बने उम्मीदवार
भाजपा ने एक बार फिर से रामचंद्र यादव को रुदौली से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने उन्हें तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले वे 2012 और 2017 में पार्टी को जीत दिला चुकें है। 2017 विधानसभा चुनाव में राम चंद्र यादव ने समाजवादी पार्टी के अब्बास अली को 31259 मतों से हराया था।

अमित सिंह
भाजपा के लिए इस बार अमित सिंह लड़ेंगे चुनाव-
बीकापुर से अमित सिंह को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले उसकी माता शोभा सिंह 2017 विधान सभा का चुनाव भाजपा से जीता था। पार्टी ने इस बार उनके बेटे अमित सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। शोभा सिंह 2017 में समाजवादी पार्टी के आनंद सेन को 26652 वोटों से हराकर पार्टी को जीत दिलाया था। जिसे देखते हुए पार्टी ने एक बार फिर सिंह परिवार पर भरोसा जताया है।

बाबा गोरखनाथ
मिल्कीपुर से बाबा गोरखनाथ एक बार फिर मैदान में-
मिल्कीपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने बाबा गोरखनाथ को उम्मीदवार बनाया है। बाबा 2017 में समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद को 28276 मतों को पराजित किया था। यह सीट कई मायनों में अहम बताई जा रही थी।

खब्बू तिवारी की पत्नी आरती तिवारी
गोसाईगंज से आरती तिवारी को बनाया बनाया उम्मीदवार-
गोसाईगंज विधानसभा अपना दल-भाजपा गठबंधन के खाते में है। भाजपा ने यहां से इस बार खब्बू तिवारी की पत्नी आरती तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। खब्बू तिवारी जेल में है। इंद्रप्रसाप उर्फ खब्बू तिवारी 2017 में समाजवादी पार्टी के अभय सिंह को 11620 मतों से हराया था। इस बार आरती तिवारी का मुकाबला अभय सिंह से ही होगा। सपा ने अभय को उम्मीदवार बनाया है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp