Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
हिसार9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा के हिसार में एक युवती के साथ उसके ही मंगेतर द्वारा दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। मॉल कॉलोनी निवासी युवक रविंद्र सिंह सेना में कार्यरत है और उसने खुद युवती को पसंद करके रिश्ते का ऑफर उसके घर भिजवाया था। रिश्ते की बात पक्की होने के बाद आरोपी रविंद्र ने अपनी मंगेतर के साथ होटल में दो बार दुष्कर्म किया।
इसके बाद घरवालों को रिश्ता मंजूर ना होने की बात बोलकर शादी के लिए मना कर दिया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने इस मामले में 23 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रविंद्र, उसके चाचा-चाची व अन्य परिवारजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
युवती ने बताया कि रविंद्र मार्च 20 में उसके चाचा के साथ उनके घर आया था। वहां पर उसने पहली बार उसे देखा था। इसके बाद रविंद्र ने उसके चाचा से रिश्ते की बात करने की बात कही। चाचा ने इस बारे में उनके घर बात की और फिर रविंद्र के परिवारजनों में बातचीत होने के बाद रिश्ता पक्का हो गया। पीड़िता के अनुसार, शादी होने से पहले ही लॉकडाउन लग गया। इस पर रविंद्र ने कहा कि अपना रिश्ता पक्का हो गया और लॉकडाउन खुलने के बाद शादी कर लेंगे और दोनों में फोन के जरिए बातचीत होने लगी।
27 मार्च 2021 को रविंद्र सेना से छुट्टी लेकर हिसार आया और पार्टी देने के बहाने उसे जिंदल चौक स्थित शुभम होटल में ले गया। वहां पर रविंद्र ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीन महीने बाद आरोपी ने फिर से उसके साथ गलत काम किया और अक्टूबर में शादी करने की बात कही।
पीड़िता के अनुसार अक्टूबर महीने में भी रविंद्र बहाना बनाकर शादी से इंकार करने लगा और कुछ दिनों बाद कहा कि उसके घरवाले उसको पसंद नहीं करते हैं, इसलिए वह शादी नहीं करेगा। युवती के अनुसार, जब इस बारे में वह और उसके घरवाले बात करने के लिए रविंद्र के घर गए तो उन्होंने उनको धमकी दी और गालियां दी। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp