Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
डूंगरपुर20 मिनट पहले
शादी से मना करने पर लड़के ने लड़की के घर का सामान और बाइक व स्कूटी को आग लगा दी। युवक की चार महीने पहले सगाई हुई थी। शराब पीने की आदत के कारण शादी टूट गई। बार-बार लड़की के घर जाकर शादी का दबाव बना रहा था। घटना के बाद युवक भाग गया। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
चार महीने पहले हुई सगाई
डूंगरपुर के साबला थानाधिकारी मनीष ने बताया कि लड़की की मां ने युवक देवा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मुंगेड़ गांव की रहने वाली लड़की की मां भूरी मीणा ने बताया कि उसकी 3 बेटियां और 1 बेटा है। बड़ी बेटी माया की शादीशुदा है। दूसरी बेटी रीटा (17) की चार महीने पहले सगाई की थी। लड़का पास के गांव करियाणा का देवा पुत्र छगनलाल मीणा था। सगाई के कुछ समय बाद लड़के के आदतन शराबी होने की बात सामने आई। शराबी से वह बेटी की शादी नहीं करवाना चाहते थे। बेटी ने भी मना कर दिया था। परिवार से मिलकर शादी करवाने के मना कर दिया। इसके बाद आए दिन देवा घर आकर शादी करवाने का दबाव बनाने लगा।
आग लगाकर भागा
खाना खाने के बाद गुरुवार रात वह और पति रमन पुराने घर में सोने चले गए। बेटी माया और दामाद भरत, बेटी रीटा, बेटा मनोज व बेटी चेतना नए घर में सोए थे। रात करीब साढ़े 10 बजे देवा घर पर आया और घर के बाहर रखी एक स्कूटी, 1 बाइक में आग लगा दी। कपड़ों, बिस्तर व अन्य सामान में भी आग लगा दी। बेटियां घर से बाहर निकली तो देवा भाग गया। आग से दोनों बाइक और सामान जलकर राख हो गया। महिला की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। युवक की तलाश की जा रही है।
साबला रिपोर्टर- बहादुरमल जैन
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp