Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
- Hindi News
- Local
- Haryana
- Karnal
- Light Mist In The Morning, Sunny In The Afternoon; The Maximum Temperature Was Recorded At 16.10 And The Minimum Was 6.50.
करनाल33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सुबह हल्की धुंध पड़ने के बाद दोपहर को धूप निकली। धूप निकलने से दिन में ठंड का प्रभाव कम हो गया। कई दिन बाद निकली धूप से लोगों को मिली। धूप से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। मौसम के पूर्वानुमान की बात करें तो आने वाली 31 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा।
दिन में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत रहेगी, लेकिन रात को कड़क ठंड बनी रहेगी। जिले में बारिश के बाद खासी ठंड बनी हुई है। उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से कड़क ठंड अभी बरकरार रहेगी। लेकिन मौसम साफ रहने और धूप निकलने से लोगों को दिन में ठंड से राहत महसूस होगी।
राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान में केवीके के ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन से कृषि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जनवरी माह के अंत तक मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे बने रहने की संभावना है। लेकिन मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बादल व बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम साफ होने पर रात को पाला पड़ने की संभावना भी है।
जानकारी: पशुओं को धूप में जरूर निकालें
पिछले दो सप्ताह से अधिक मौसम खराब हाेने के चलते पशुओं को भी धूप नहीं मिल पाई है। इसलिए पशुपालक अपने पशुओं को तबेले से बाहर निकालकर उनको धूप लगवाएं। इससे पशुओं को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
अभी फसलों में पानी न लगाएं किसान
कृषि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार किसान फिलहाल फसलों में पानी न लगाएं। एक बार धरती को सूखने दें, जिससे फसलों की ग्रोथ अच्छी होगी। अगर किसी फसल में पानी खड़ा तो उसे निकाल दें, ताकि पौधों पर उसका नकारात्मक प्रभाव न पड़े।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp