Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
चूरू41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बंदर के काटने से घायल महिला का अस्पताल में इलाज करते नर्सिंगकर्मी।
घर के आंगन में कपड़े सूखा रही महिला पर बंदर ने हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज पर परिवार के लोगों ने डंडे व पाइप की सहायता से बंदर को भगाया। तब तक बंदर ने महिला के हाथ व पैर पर काट लिया था। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चूरू के झारिया गांव में इन दिनों बंदरों का आतंक है। बंदर टोली में आते है और घरों की छत पर हुड़दंग मचाते है। घरों के अंदर जाकर खाने-पीने के सामान का नुकसान पहुंचाते हैं। आज दोपहर घर के आंगन में कपड़े धोकर तार पर सूखा रही नजमा (52) पर अचानक एक बंदर ने हमला कर दिया। उसने महिला के हाथ व पैर पर काट लिया। परिवार के लोग बंदर को भगाकर घायल को अस्पताल लेकर गए। घायल ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन से बंदर घर में आता था। कुछ देर रूककर भाग जाता था। शुक्रवार दोपहर बंदर पंजों के नाखून व दांतों से काट लिया। पितरजी की ढाणी व सोमासी में भी बंदर ने कई घरों में जाकर खाने-पीने के सामान का नुकसान पहुंचाया है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp