Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
पलवल16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो।
हरियाणा के पलवल में हथियार के बल पर विवाहिता का अपहरण के बाद दुष्कर्म कर अश्लील विडियो बनाने का मामला सामने आया है। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे कई बार रेप किया गया। विरोध करने पर उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
चादंहट थाना प्रभारी रामचंद्र जाखड़ ने बताया कि एक विवाहिता ने दी शिकायत में कहा है कि 4 सिंतबर 2021 को उसका पति बेटी की ससुराल गया हुआ था। रात के करीब 12 बजे यशपाल नामक युवक उसके घर में घुस आया और उसकी कनपटी पर देसी पिस्तौल लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर कहा कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो तुझे और तेरे बच्चों को खत्म कर दूंगा।
रात को घर से ले जाकर बनाया रेप का वीडियो
डर से वह चुप रही और घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। जिसके बाद आरोपी के हौसले और बुलंद हो गए। उसके बाद 15 सितंबर को रात के करीब दो बजे आरोपी उसके घर पर आया और देशी कट्टा दिखाकर उसे बाइक पर अपने साथ अपहरण करके ले गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे गांव से दूर ले गया और अवैध हथियार के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील विडियो बना लिया।
डर के मारे रही चुप
उसे धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो वह उसके अश्लील विडियो वायरल कर देगा। जिसके बाद पीड़िता घर में परेशान रहने लगी। क्योंकि यदि किसी को बताती है तो उसे व उसके परिवार के लोगों को जान से मार देगा। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि उसे परेशान देखकर उसके पति ने जब कारण पूछा तो उसने सारी घटना के बारे में अपने पति को बता दिया।
पति काे बताया तो पहुंचा थाने
पति पीड़िता की बातें सुनने के बाद उसे लेकर चांदहट थाना पहुंचा और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp