Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
अमृतसर27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नामांकन दाखिल करते डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी।
डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी ने शुक्रवार दोपहर अमृतसर केंद्रीय हलके से अपना नामांकन भर लिया। इस बार उनका मुकाबला भाजपा के पूर्व मंत्री बलदेव राज चावला के बेटे डॉ. राम चावला और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अजय गुप्ता से है। सोनी की ओर से दिए गए शपथ पत्र पर नजर दौड़ाएं तो उनकी चल-अचल संपत्ति में 2007 से लेकर 2022 तक के 15 सालों में 18 गुणा बढ़ोतरी हुई है।
ओम प्रकाश सोनी ने 2007 में शपथ पत्र में अपनी संपत्ति 1 करोड़ रुपए शो की थी। वहीं 2017 में उनकी चल संपत्ति 48.56 लाख और पत्नी की चल संपत्ति 56.09 लाख रुपए की दिखाई गई। वहीं इस साल उनकी चल संपत्ति 72.50 लाख और पत्नी की चल संपत्ति 1.02 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। अचल संपत्ति की बात करें तो 2017 में सोनी के पास 11.74 करोड़ व पत्नी के पास 5.50 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति थी। वहीं इस साल उनकी अचल संपत्ति 16.98 करोड़ है, जो पैतृक है और पत्नी की चल संपत्ति में 6 करोड़ रुपए है। पत्नी के पास उनके पैतृक प्रॉपर्टी भी है, इसकी वैल्यू 2 करोड़ रुपए है।
ना पत्नी ने सोना खरीदा ना डिप्टी सीएम ने
डिप्टी सीएम को सोना खरीदने का शौक नहीं है। 2017 से लेकर 2022 तक डिप्टी सीएम ने कोई भी सोने की वस्तु नहीं खरीदी। उनकी पत्नी के पास जहां 2017 के जितना ही 1.500 किलोग्राम सोना है, वहीं उनके अपने पास 750 ग्राम सोना है। इसके अलावा उनकी पत्नी के पास दो कैरेट के डायमंड भी हैं।
सोनी के पास ट्योटा की 7 लाख की SUV
2017 में ओम प्रकाश सोनी के पास जहां ट्योटा की क्राउन लग्जरी कार थी, वहीं एक होंडा एकोर्ड भी थी। लेकिन इस साल उनके पास सिर्फ एक ही ट्योटा की SUV है और उसका मूल्य भी सिर्फ 7 लाख रुपए ही है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp