Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
हरपाल रंधावा | जालंधर37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पंजाब में कांग्रेस ने अब तक 117 में 86 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जल्द ही 31 सीटों के उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी होने वाली है। हैरानी तो इस बात की है कि 31 में से 12 सीटें ऐसी हैं, जहां पर मौजूदा विधायकों का किसी न किसी बात को लेकर पेंच फंसा हुआ है। इनमें खेमकरण सीट सबसे अहम है, क्योंकि यहां से पिता गुरचेत सिंह भुल्लर और पुत्र सुखपाल सिंह भुल्लर दोनों ही टिकट की दावेदारी पेश कर रहे हैं। पिता मंत्री रह चुके हैं, बेटा मौजूदा विधायक है। पिता सोनिया गांधी के करीबी हैं, तो बेटा राहुल ब्रिगेड से है। इसी तरह जलालाबाद, फाजिल्का, शुतराणा, नवांशहर, अटारी, खडूर साहिब, अमरगढ़, भोआ और गिल से विधायकों की सीट का पेंच भी फंसा हुआ है।
पढ़िए…उन 12 विधायक सीटों का समीकरण जहां पर फंसा है पेंच
खेमकरण ः गुरचेत सिंह भुल्लर कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। इस बार उनके विधायक बेटे सुखपाल और वह दोनों ही टिकट मांग रहे हैं।
अटारी ः यहां से तरसेम सिंह डीसी मौजूदा विधायक हैं। वह पूर्व आईएएस अधिकारी रहे हैं। इस बार यहां से नया चेहरा उतारने की संभावना है।
फाजिल्का ः दविंदर सिंह घुबाया कांग्रेस से मौजूदा विधायक हैं। यह सुनील जाखड़ का होम डिस्ट्रिक भी है। जाखड़ इस बार घुबाया को टिकट देने का विरोध कर रहे हैं।
जलालाबाद ः रमिंदर आवला कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं। वह यह सीट छोड़ कर गुरु हरि सहाय से टिकट लेना चाह रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू आवला को सुखबीर बादल के सामने उतरने को कह रहे हैं।
गिल ः कुलदीप वैद कांग्रेस के मौजूदा विधायकों हैं। यहां से चेहरा बदला जा सकता है।
नवांशहर ः कांग्रेस के अंगद सिंह मौजूदा विधायक हैं। उनकी पत्नी अदिति सिंह रायबरेली यूपी से विधायक बनी थीं, लेकिन उन्होंने दो महीने पहले कांग्रेस छोड़ दिया था।
खडूर साहिब ः यहां से रमनजीत सिंह सिक्की मौजूदा विधायक हैं। इस बार यहां से सांसद जसबीर सिंह डिंपा खुद या अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे हैं। इसीलिए इस सीट का पहली लिस्ट में जिक्र नहीं हो पाया था।
फिरोजपुर देहाती ः यहां से सत्कार कौर कांग्रेस की मौजूदा विधायक हैं। इस बार नया चेहरा उतारने की संभावना है।
अमरगढ़ ः सुरजीत धीमान कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं। उनका होम टाउन दिड़बा में है। यह रिजर्व सीट है। 2017 में उन्हें अमरगढ़ भेज दिया गया था। इस बार वह सुनाम से अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे हैं।
समराला ः यहां से अमरीक सिंह मौजूदा विधायक हैं। बुजुर्ग होने से इस बार चुनाव नहीं लड़ना चाहते। इस बार नया चेहरा उतारे जाने की भी संभावना है।
सुतराणा ः निर्मल सिंह मौजूदा विधायक हैं। नया चेहरा उतारे जाने की संभावना है। {भोआ- जोगिंदरपाल कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं। नया चेहरा उतारने की संभावना है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp