Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
पानीपत13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मृतक अमरेश का फाइल फोटो।
हरियाणा के पानीपत जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। जीटी रोड पर सिवाह के नजदीक एक अज्ञात वाहन ने श्रमिक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे में खून से लथपथ श्रमिक को सड़क पर पड़ा देख राहगीर उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल से पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने श्रमिक के साथी मजदूरों को सूचना देकर सिविल अस्पताल बुलाया। साथी श्रमिकों के बयानों के आधार पर पुलिस ने पंचनामा भरवा कर शवगृह में शव रखवा दिया। वहीं आरोपी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सिविल अस्पताल के शवगृह के बाहर खड़े मृतक के साथी मजदूर।
जानकारी देते हुए सेक्टर 29 थाना पुलिस ने बताया कि हादसा शनिवार रात करीब 9 बजे का है। सिवाह स्थित एक फैक्टरी में काम करने वाला अमरेश (38) मूल रुप से मिर्जापुर यूपी का रहने वाला था। वह पानीपत में काफी सालों से काम करता था। उसका परिवार उत्तर प्रदेश में ही रहता है। शनिवार रात को वह फैक्टरी से काम कर वापस कमरे की ओर लौट रहा था। इसी दौरान जब वह सिवाह जीटी रोड पहुंचा तो वहां एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। अमरेश 5 बच्चों का पिता था। उसका सबसे बड़ा बेटा 10 साल का है। इसके अलावा वह 3 बेटियों और 2 बेटों का पिता था।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp