Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
कानपुर27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कानपुर से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स में यात्रियों का लोड दिन पर दिन काम होता जा रहा है।
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन 20 दिनों में 63 देशों चपेट में ले चूका है। लेकिन नए आये वेरिएंट का असर कानपुर की फ्लाइट्स में भी दिखने लगा है। चकेरी हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाले यात्रियों की संख्या दिन पर दिन कम होने लगी है। इसी के चलते इंडिगो की हैदराबाद की उड़ान पिछले दो हफ्तों से निरस्त चल रही है। मुंबई और दिल्ली के यात्रियों की संख्या भी निरंतर कम होती जा रही है। स्पाइसजेट की दिल्ली फ्लाइट का भी लोड घटता जा रहा है।
पहले भी ऐसा ही देखने को मिला है…
पिछले दो दशकों से कानपुर से उड़ान भरने वाली फ्लाइटों में यही देखा गया है कि चकेरी से फ्लाइट शुरू तो होती है लेकिन ज्यादा दिनों तक यह उड़न नहीं भर पाती। लंबे-चौड़े दावों के साथ मंत्री उड़ानें तो शुरू करते है लेकिन महीने दो महीने बाद ही यह फ्लाइट लोड न मिलने के कारण बंद करनी पड़ी है। अब तक चकेरी हवाई अड्डे से इंडियन एयरलाइंस, इंडिगो, स्पाइसजेट, एयर डेक्कन से लेकर अर्चना एयरवेज और एयर इंडिया तक कई कंपनियों ने फ्लाइट्स शुरू की लेकिन ज्यादा दिनों तक इनका संचालन लम्बे समय तक नहीं कर पाए।
अभी हाल ही में शुरू हुई थी हैदराबाद की फ्लाइट…
आपको बता दें एक नवंबर को ही कानपुर से इंडिगो की तीन फ्लाइटें शुरू की थी। एक महीना पूरा होते ही इंडिगो की हैदराबाद की फ्लाइट तकनीकी दिक्कत बता बंद कर दी गई। स्पाइसजेट की अहमदाबाद के लिए इसी साल शुरू हुई सेवा भी बंद हो चुकी है। इसी कंपनी की बेंगलुरु और कोलकाता की उड़ानें तो पिछले दो साल से बंद हैं। अब इंडिगो और स्पाइस जेट की बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली की फ्लाइटों में लोड घटने से इनके चालू रहने को लेकर अटकलें लगने लगी हैं। एयरपोर्ट के डायरेक्टर बीके झा ने बताया, हैदराबाद फ्लाइट को भरपूर लोड मिल रहा था। इसके बावजूद कंपनी ने यह फ्लाइट बंद कर दी। अब जैसे जैसे ठंड बढ़ रही है यात्रियों का लोड भी कम होता जा रहा है। अब इन फ्लाइट्स को चालू रखना है या बंद करना है इस पर फैसला विमान कंपनियों ही करेगी।
सिर्फ 25 से 30 फीसदी लोड मिल रहा है…
इंडिगो के एक अधिकारी ने बताया, पिछले 10 दिनों से बेंगलुरु और मुंबई के यात्रियों का लोड आधा हो गया है। जहां नवंबर के महीने में फ्लाइट्स फुल चल रही थी वहीं अब सिर्फ 25 से 30 फीसदी ही यात्रियों का लोड मिल पा रहा है। ऐसे में कंपनी को काफी नुकसान हो रहा है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp