Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
नई दिल्लीएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
क्राइम ब्रांच ने हनी ट्रैप में फंसाकर वसूली करने वाले एक गैंग को बेनकाब किया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से मोबाइल, चार सिमकार्ड, डेबिट कार्ड और ब्लेकमेलिंग के लिए हाथ से लिखी गई स्क्रीप्ट बरामद की है। हाल ही में इस गैंग ने पीड़ित से तीन लाख रुपए ऐंठ लिए थे, जिसे लेकर कुछ रोज पहले ही पश्चिम विहार ईस्ट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस गैंग ने अवैध गतिविधियों के लिए पश्चिम विहार में किराए पर फ्लैट ले रखा था।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त क्राइम ब्रांच धीरज कुमार ने बताया आरोपी की पहचान नीरज के तौर पर हुई। वह बहादुरगढ़ हरियाणा का रहने वाला है। तीन दिसंबर को इसे प्रशांत विहार रोहिणी में पीवीआर सिनेमा के नजदीक से पकड़ा गया। इनके गैंग में दो युवतियों समेत छह लोग शामिल हैं। आरोपी महज दसवीं तक पढ़ा है। वह बैंकेट हॉल में बार टेंडर का काम कर चुका था। इस पर हरियाणा में दो अपराधिक केस दर्ज मिले हैं। बीते डेढ़ साल में ये लोग चार दर्जन से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुके थे। हरेक पीड़ित से इन्होंने पांच से दस लाख रुपए तक वसूले।
गैंग ने हाल ही में पीड़ित से वसूले तीन लाख रुपए
पहली बार देश में हुए लॉकडाउन से ठीक पहले इन्होंने यह धंधा शुरु किया था। इन्हाेंने लड़की के नाम पर सोशल मीडिया पर प्रोफाइल बनाया। उस अकाउंट से वे लोगों को फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजते थे। जो इनकी दोस्ती स्वीकार करता, उससे पहले चैटिंग की जाती। गैंग की महिला सदस्य वीडियो कॉल कर पीड़ित को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश करती।
इसके बाद पीड़ित को कहीं पर मिलने के लिए बुलाया जाता। जब वह महिला से किसी रुम में मिलता, तभी गैंग के अन्य सदस्य पुलिसकर्मी बनकर वहां पहुंच जाते। इसके बाद पीड़ित को धमकाया जाता और उससे रुपए वसूले जाते। ताजा मामले में पीड़ित ने आरोपियों को डेढ़ लाख रुपए कैश और डेढ़ लाख रुपए उनके अकाउंट में ट्रांसफर किए थे।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp