Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
करनाल13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मृतक जितेंद्र
करनाल में रेलवे लाइन पर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पंजाब के पटियाल का निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र सिंह विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। दुबई का वीजा आया हुआ था। इसी सिलसिले में उसे मेडिकल करवाने दिल्ली जाना था। इसके लिए वह असंध में अपनी बुआ के पास आया हुआ था।

हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस।
रिश्तेदार अंग्रेज सिंह ने बताया कि जितेंद्र का भाई दुबई में रहता है। वह जितेंद्र को भी वहां पर बुला रहा था। इसके लिए वीजा भी आ चुका था। अब वहां जाने के लिए तैयारी में लगा हुआ था। दुबई जाने की पूरी तैयारी हो गई थी। उसी सिलसिले में दिल्ली मेडिकल के लिए जाना था। बुआ का लड़का उसे स्टेशन पर छोड़ गया। रात को 11:30 बजे ट्रेन थी। हमें नहीं पता। वो ट्रेन में बैठा या नहीं बैठा। हमारे पास पता आया कि उसकी डेडबॉडी मिली है और उसके पास से यह डॉक्यूमेंट है। जिनके आधार पर उसके परिजनों से संपर्क किया। परिवार से फोन आने पर वो यहां पर पहुंचे।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि 7:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि स्टेशन से थोड़ा आगे डेडबॉडी पड़ी है। वहां जाकर देखा एक युवक पड़ा था। जिसके पास से तलाशी में आधार कार्ड और कुछ पैसे मिले। जिनके आधार पर परिजनों से संपर्क किया। उन्होंने युवक की शिनाख्त की। युवक पैसेंजर गाड़ी के नीचे आया है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp