Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
अमृतसरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
मजीठा रोड पर जाम लगा रहे लोगों से बातचीत करते हुए एसीपी।
पंजाब के अमृतसर में जगदम्बे कॉलोनी में रात 12 बजे काम से वापस लौट रहे उत्तराखंड निवासी व्यक्ति का लूट के मकसद से कत्ल कर दिया गया। वारदात से खफा परिवार और इलाका निवासियों ने मंगलवार को मजीठा रोड पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना है कि यहां अधिकतर वेटर या होटलों में काम करने वाले रहते हैं। देर रात लौटते हुए उनके साथ लूट की वारदातें होती हैं। अब कत्ल भी हो गया है। एसीपी नार्थ सर्बजीत सिंह ने मौके पर पहुंच हत्यारों को पकड़ने का आश्वासन दिया और सड़क को खाली करवाया।

मृतक रमेश सिंह।
मृतक के भतीजे प्रीतम सिंह ने बताया कि उनके चाचा रमेश सिंह उत्तराखंड के रहने वाले थे। सुल्तानविंड रोड पर वह वेटर थे। रात 12 बजे वह एक्टिवा पर जगदम्बे काॅलोनी में पहुंचे तो दो युवकों ने लूट की मकसद से उनको चाकू मार दिया। उनके पैसे और जैकेट लेकर फरार हो गए।
चश्मदीद जगदम्बे काॅलोनी निवासी रेखा ने बताया कि मृतक रमेश सिंह की आवाज सुन वह बाहर आई तो दो युवक उनकी जैकेट लेकर पैदल ही भाग रहे थे। अंधेरा होने के कारण वह उनका चेहरा नहीं देख सकी।
आए दिन होती हैं लूट की घटनाएं
इलाका वासियों ने बताया कि इस एरिया में लूट की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। महीने के शुरुआती दिनों में जब सभी वेतन लेकर घर लौट रहे होते हैं, तो यहां रोजाना किसी ना किसी को लूटा जाता है। अब लुटेरों के हौंसले बुलंद हो गए हैं और रमेश को तो उन्होंने जान से मार दिया।
सीसीटीवी की मदद से जल्द करेंगे काबू – एसीपी
एसीपी नार्थ सर्बजीत सिंह ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। इलाके में लूट की वारदातों को घटाने के लिए गश्त बढ़ाई जाएगी। इतना ही नहीं यहां चौकी बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। ताकि रात लौटने वाले लोगों को सुरक्षा प्रदान की जा सके।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp