Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
- Hindi News
- Local
- Himachal
- Shimla
- State BJP Officials Including CM Jairam Were Also Called, Meeting To Be Held In Delhi This Evening, Discussions In Himachal Politics
शिमला4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
4 दिन पहले दिल्ली गए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की थी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पार्टी हाईकमान ने दिल्ली बुलाया है। उनके साथ प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है। जिससे हिमाचल के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। क्योंकि रविवार को ही मुख्यमंत्री दिल्ली से वापस लौटे थे। वहीं कुछ दिन पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के इस्तीफा देने के बाद हिमाचल में भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।
दिल्ली में भाजपा हाईकमान के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा पदाधिकारियों की बैठक होगी। इस मीटिंग में प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और संजय टंडन, संगठन मंत्री पवन राणा और हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक हालात और आगामी उपचुनाव को लेकर चर्चा होगी।
कांग्रेस को मिला भाजपा को घेरने का मौका
देशभर में भाजपा में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच कांग्रेस नेताओं को भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को घेरने का मौका मिल गया है। वह यहां तक कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री को दिल्ली बुलाए जाने का कारण उन्हें हटाया जाना है। कुल्लू के ढालपुर मैदान में जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए शिमला ग्रामीण से कांग्रेसी विधायक विक्रमादित्य ने कहा कि कर्नाटक, गुजरात, उत्तराखंड, राज्यों की तरह हिमाचल में भी भाजपा रातों-रात मुख्यमंत्री को बदल सकती है।
आशीर्वाद रैली थी CM को कमजोर दिखाने की योजना
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि जिस तरह से प्रदेश में पिछले दिनों आशीर्वाद रैली निकाली गई,उससे संकेत मिला है कि सीएम को बदला जा सकता है। आशीर्वाद रैली CM को कमजोर दिखाने की योजना थी। ऐसे में प्रदेश में भी नया CM बनने के आसार नजर आ रहे हैं। नाकामी का सारा ठीकरा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सिर फोड़ा जा रहा है।
8 सितंबर को मुख्यमंत्री गए थे दिल्ली के दौरे पर
इससे पहले 8 सितंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली दौरे पर गए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी। दिल्ली के बाद CM जयराम बाबा महाकाल के दर्शन के लिए परिवार के साथ उज्जैन पहुंचे। मुख्यमंत्री रविवार को ही शिमला वापस लौटे थे।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp