Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Preparation For Recruitment Of 40 New Clerks In CHB, Approval For Recruitment From The Governing Body Of Chandigarh Housing Board
चंडीगढ़12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड। फाइल फोटो
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (CHB) में अब फाइलों की रफ्तार में तेजी आएगी। जो काम लंबे समय तक पेंडिंग रहते थे वह अब जल्द खत्म होंगे। बता दें कि स्टाफ की किल्लत दूर होने वाली है। बोर्ड में 40 नए क्लर्क की भर्ती होने जा रही है। CHB की गवर्निंग बॉडी इस भर्ती को मंजूरी दे चुकी है। मंजूरी मिलने के बाद बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती के लिए रिक्रूटमेंट एजेंसी को हायर किया जाएगा। लंबे समय बाद बोर्ड में इतने बड़े स्तर पर क्लर्क की रेगुलर भर्ती हो रही है। इस भर्ती के बाद बोर्ड की कार्यप्रणाली को रफ्तार मिलेगी।
रिक्रूटमेंट एजेंसी फाइनल होने के बाद बोर्ड भर्ती का पब्लिक नोटिस जारी करेगा। तैयारी यह है कि अगले 6 महीने में भर्ती प्रक्रिया पूरी कर स्टाफ मिल जाए। अभी तक बोर्ड में स्टाफ की शॉर्टेज रहती है। कर्मचारियों पर काम का दबाव रहता है। कई बार इसको लेकर मांग उठती रही है। कर्मचारी संगठन भी नई भर्ती करने की मांग उठाते रहे हैं। अब अखिरकार यह निर्णय हो गया है। अभी पिछले दिनों चंडीगढ़ प्रशासन में भी क्लर्क और स्टेनो भर्ती की थी। अब यह सभी ज्वॉइन भी कर चुके हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ने रिक्रूटमेंट एजेंसी के तौर पर एग्जाम संबंधी पूरी भर्ती प्रक्रिया देखी थी। अब CHB भी पीयू की इसी एजेंसी को यह काम सौंप सकता है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp