Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- In The City In Charge Of AAP Punjab Chandigarh Affairs, A Program To Get Many People Of Congress To Join The Party
चंडीगढ़7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
आप के जरनैल सिंह ने कहा भाजपा ने देश के सबसे सुंदर शहर को कूड़े-करकट का शहर बना दिया। इसे ठीक करवाया जाएगा। फोटो लखवंत सिंह
शहर में आने वाले नगर निगम चुनावों को देखते हुए राजनीतिक दलों की ओर से अपनी तरफ दूसरे दलों के लोगों को लाने का सिलसिला चल पड़ा है। आज शहर में आम आदमी पार्टी के पंजाब और चंडीगढ़ मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह ने पहुंच कर पार्टी में कांग्रेस के 8 वर्करों को शामिल करवाया।

कांग्रेस के 8 वर्कर आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए
शहर में आज कांग्रेस पार्टी छोड़ कर आए 8 कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन पकड़ लिया। आप के पंजाब और चंडीगढ़ मामलों के प्रभारी विधायक जरनैल सिंह आज विशेष तौर पर शहर में पहुंचे और पार्टी में इन लोगों को ज्वाइन करवाया।

पंजाब-चंडीगढ़ मामलों के प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा भगवंत मान काम कर रहे पार्टी के लिए
इस मौके जरनैल सिंह ने कहा कि देश के सबसे सुंदर शहर चंडीगढ़ को भाजपा की नगर निगम ने कूड़े व कचरे के शहर में तब्दील कर दिया है उन्होंने कहा नगर निगम चुनावों में सफलता मिलने के बाद वे शहर काे फिर से सबसे सुंदर बनाने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जिस तरह के काम दिल्ली में किए जा रहे है उससे प्रभावित होकर चंडीगढ़ में लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि शहर के नगर निगम चुनावों में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी और जीत हासिल करेगी। जरनैल सिंह से जब यह पूछा गया कि भगवंत मान पहले की अपेक्षा पार्टी के काम के लिए कम दिख रहे है तो उन्होंने कहा कि उनका अपना घर का कोई काम होगा लेकिन वैसे वे पार्टी के लिए लगातार काम कर रहे है।
जरनैल सिंह से जब यह पूछा गया कि आम आदमी पार्टी को फंड लेने के मामले में ईडी और आईटी टीमों की ओर से जवाब देने के लिए कहा गया है तो उन्होंने कहा कि पार्टी अपना हर तरह के फंड की जानकारी ऑनलाइन देती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नीचे काम करने वाली ईडी और आई-टी की टीमें एक बार नहीं कई बार उनसे जानकारियां मांग चुकी है।
आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के सह-प्रभारी प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि चंडीगढ़ की जनता भी जागरूक हो रही है। जिस तरह से शहर में आम आदमी पार्टी की ओर से लोगों के लिए काम किया जा रहा है उससे पार्टी आने वाले नगर निगम चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी के कई प्रमुख नेता अपनी पार्टी छोड़ कर आप को ज्वाइन कर चुके है इससे आप पार्टी और ज्यादा मजबूत हुई है। छाबड़ा ने कहा कि जिस तरह स्थानीय मुद्दों को आम आदमी पार्टी उठा रही है उसे देखते हुए दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विकास कार्यों से प्रभावित होकर चंडीगढ़ में भी लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
कांग्रेस प्राइवेट पार्टी बनी
छाबड़ा ने कहा कि चंडीगढ़ कांग्रेस भ्रष्ट लोगों की पार्टी बन गई है। कांग्रेस में मेहनती कार्यकर्ताओं और नेताओं की कोई कद्र नहीं है, यह सिर्फ एक पारिवारिक प्राइवेट कंपनी है, इसलिए कांग्रेस पार्टी से चंडीगढ़ के नेताओं के इस्तीफा देने का सिलसिला शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि इस मौके वरिष्ठ नेता प्रेम गर्ग, चंद्रमुखी शर्मा और पूर्व एमपी हरमोहन धवन के बेटे विक्रम धवन भी मौजूद रहेंगे।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp