Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
जालंधरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
भगवंत मान के घर के बाहर जुटी वर्करों की भीड़।
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अभी तक मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा नहीं की है। पार्टी वर्कर लगातार इसकी मांग उठा रहे हैं। इस बीच अब तक नाराजगी की वजह से पार्टी कार्यक्रमों से किनारा किए बैठे पंजाब प्रधान भगवंत मान एक्टिव हो गए हैं। मान ने CM चेहरे की घोषणा से पहले पार्टी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए मान घर पर ही ‘शक्ति प्रदर्शन’ कर रहे हैं। पार्टी तक संदेश पहुंचाने के लिए भगवंत मान सोशल मीडिया के जरिए इकट्ठी भीड़ की ताकत दिखा रहे हैं। भगवंत मान का भी CM दावेदार को लेकर बयान भी आया है। मान ने कहा कि उनके लिए CM का मतलब कॉमन मैन है, जो आम जनता से सीधे जुड़ा हो।
घर के बाहर मान के हक में नारेबाजी, विधायक भी समर्थन में
सांसद भगवंत मान के संगरूर स्थित घर के बाहर कार्यकर्ता इकट्ठा हो रहे हैं। सब उनका सीएम, भगवंत मान होने की बात कह रहे हैं। CM चेहरे के लिए मान का दावा मजबूत करने के लिए संगरूर में समर्थकों ने लगातार बैठकें शुरू कर दी हैं। वर्कर हाईकमान को भी चेता रहे हैं कि अगर जल्दी मान को CM चेहरा घोषित न किया तो पार्टी को नुकसान होगा। इस बीच विधायक कुलतार संधवा खुले तौर पर मान के समर्थन में आ गए हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर वर्करों को भगवंत मान ही मंजूर हैं। मान ने पंजाब व कोरपोरेट घरानों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। अगर पार्टी हाईकमान पंजाब में मान को सीएम चेहरा घोषित कर दे तो वर्करों का उत्साह और बढ़ेगा।
पार्टी गतिविधियों से मान ने बनाई दूरी
आम आदमी पार्टी की गतिविधियों से पंजाब प्रधान सांसद भगवंत मान की दूरी बरकरार है। उन्होंने पहला झटका रक्षाबंधन के दिन बाबा बकाला में रक्खड़ पुनिया के समागम में हिस्सा न लेकर दिया। इसके बाद भी मान पार्टी की गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। इसे भगवंत मान की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि यह भी चर्चा है कि मान का दावा कितना मजबूत है, इसके लिए पार्टी ने माहौल बनाने का भगवंत मान को भी मौका दिया है।
वॉलंटियरों में नाराजगी, 2017 की गलती दोहरा रही पार्टी
आम आदमी पार्टी के वॉलंटियरों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि पंजाब में सीएम चेहरे की घोषणा होने में देरी हो रही है। पार्टी उत्तराखंड के लिए अजय कोठियाल को सीएम चेहरा बना चुकी है, जबकि पंजाब के चुनाव भी साथ ही होने हैं। ऐसे में पंजाब में पार्टी को नुकसान हो सकता है। 2017 में भी विरोधियों ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के जीतने पर बाहरी नेता को सीएम बनाने की हवा उड़ा दी थी, जिसकी वजह से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp