Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Karauli
- Wrestling Tournament Started In Rajiv Gandhi Sports Complex, 139 Wrestlers From 22 Districts Of The State Will Participate, Girls’ Wrestling Will Be Held On September 8
करौली39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जोर आजमाते प्रतियोगी।
जिला कुश्ती संघ करौली के तत्वावधान में मंगलवार से यहां राजीव गांधी खेल संकुल के मल्टीपर्पज इंडोर हॉल में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज हुआ है। कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश के 22 जिलों के 139 पहलवान भाग ले रहे हैं। बालिकाओं की कुश्ती 8 सितंबर को आयोजित होगी।
जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष भरोसी स्वर्णकार ने बताया कि प्रतियोगिता में उद्घाटन तक 22 जिलों के पंजीयन हुए हैं। बालिका वर्ग की कुश्ती 8 सितंबर को होगी। उद्घाटन अवसर पर कलेक्टर सिहाग ने हनुमानजी महाराज के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण किया। उसके बाद पहलवानों से हाथ मिलाकर उनसे परिचय लेकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इसके बाद कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हुई।
गौरतलब है कि राजीव गांधी खेल संकुल का निर्माण 2012 में शुरू हुआ था। खेल संकुल में मल्टीपर्पज इंडोर हॉल करीब 9 साल बाद खिलाड़ियों के लिए खुला है। जिससे जिले में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस मौके पर हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण सारस्वत, व्यवसायी हाजी रुखसार अहमद, जिला कुस्ती संघ सचिव दिनेश चतुर्वेदी सहित अन्य उपस्थित रहे।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp