Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
करनाल10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
करनाल अनाज मंडी में किसानों की महापंचायत का एक दृश्य।
भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर करनाल अनाज मंडी में किसानों की महापंचायत हुई। हजारों की संख्या में किसान महापंचायत में शामिल होने पहुंचे। रात में ही किसानों का आगमन होने लगा था। सुबह होते-होते काफी संख्या में किसान जुट गए। करीब 10 बजे किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी महापंचायत को संबोधित करने पहुंचे। किसान हाथों में भाकियू के झंडे लेकर ट्रैक्टरों और बसों में सवार होकर आए। देशभर से किसान इस महापंचायत में जुटे हैं। वहीं महापंचायत में अराजक तत्वों के शामिल होने का अलर्ट भी है।
क्यों कर रहे किसान महापंचायत
पुलिस ने 28 अगस्त को बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसानों पर लाठीचार्ज किया था, जिसमें कई किसान घायल हो गए थे। आरोप है कि पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए करनाल के रायपुर जाटान गांव के किसान सुशील काजल ने अगले दिन दम तोड़ दिया था। 30 अगस्त को भाकियू ने घरौंडा अनाज मंडी में महापंचायत करके हरियाणा सरकार से तीन मांगें की थी। लेकिन 6 सितंबर में हुई बैठक में सिर्फ एक मांग स्वीकार करने की बात कही गई। किसान नहीं माने और परिणामस्वरूप किसानों ने 7 सितंबर को करनाल में महापंचायत की।

भाकियू के झंडे लेकर गाड़ियों के सवार होकर पहुंचे किसान।

महापंचायत के लिए करनाल अनाज मंडी में उमड़े किसान।

किसान महापंचायत मे ंपहुंचे योगेंद्र यादव।

किसान महापंचायत में भरा पंडाल।

किसान महापंचायत में हिस्सा लेने पहुंचे किसान।

किसान महापंचायत में गुरनाम सिंह चढ़ूनी को सुनते किसान।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp