Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
रायबरेलीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी दो दिन लखनऊ में कार्यकर्ताओं के पेंच कसने के बाद अब रायबरेली का रुख किया है। आज प्रियंका गांधी रायबरेली आ रही हैं। दो दिवसीय दौरे पर आ रही प्रियंका गांधी पहले दिन कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। बताते चलें कि आखिरी बार प्रियंका गांधी अपनी मां और सांसद सोनिया गांधी के साथ 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद पहुंची थी। अब 3 साल बाद उनका दौरा रायबरेली में हो रहा है।
क्या है आज का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
प्रियंका गांधी सुबह 8 बजे लखनऊ से रायबरेली रवाना होंगी। रायबरेली में सुबह 9 से 10 तक चूरूवा बॉर्डर से भुएमऊ तक उनका स्वागत कार्यक्रम होना है। इसके बाद सुबह 11 से 11:45 तक जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष साथ बैठक करेंगी। फिर सुबह 11:45 से दोपहर 12:15 तक शहर कांग्रेस कमेटी, वार्ड अध्यक्ष साथ प्रियंका गांधी बैठक करेंगी। दोपहर 12:15 से 12:45 तक फ्रंटल, विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष साथ बैठक प्रस्तावित है। जबकि दोपहर 12:45 से 1:15 तक पीसीसी सदस्यों साथ बैठक करेंगी। फिर दोपहर 2:30 से 3 बजे तक पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी साथ बैठक करेंगी।इसके बाद 3 से 3:30 बजे जिला पंचायत सदस्यों साथ बैठक करेंगी। दोपहर 3:30 से 4.30 वरिष्ठ कांग्रेस जनों साथ बैठक है। 5 से 7:30 आम नागरिकों से मुलाकात होनी है। रात 8 से 9:30 तक सामाजिक संगठनों साथ बैठक जिसमें उद्योग, जेसीसी, रोटरी क्लब, IMA, रायबरेली क्लब और केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगी।
रायबरेली में कांग्रेस के दो विधायक नहीं करेंगे प्रियंका से मुलाकात
रायबरेली में कांग्रेस के दो विधायक हैं। हालांकि, बीते 3 साल में यह दोनों ही विधायक पार्टी से बगावत कर चुके हैं। रायबरेली सदर से अदिति सिंह और हरचंदपुर विधानसभा से राकेश सिंह 2017 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से जीते थे, लेकिन अब दोनों ने पाला बदल लिया है। ऐसे में यह दोनों विधायक प्रियंका के साथ मंच साझा नहीं करेंगे। बताते चलें कि राकेश सिंह तत्कालीन कांग्रेस एमएलसी और अब भाजपा नेता दिनेश सिंह के भाई हैं। जबकि अदिति सिंह ने भी बगावत कर दी है। ऐसे में कांग्रेस के गढ़ में अब कांग्रेस का कोई विधायक नहीं बचा है।
गढ़ को बचाने की कोशिश में हैं प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी के रायबरेली दौरे को राजनीतिक जानकार गढ़ बचाने की चुनौती के रूप में देख रहे हैं। दरअसल, 2019 में सोनिया के मुकाबले कभी उनके ख़ास रहे दिनेश सिंह को भाजपा ने उतारा था। हालांकि, इसके बावजूद सोनिया गांधी चुनाव जीती थी, लेकिन वोटों का अंतर काफी कम हो गया था। जहां सोनिया गांधी को 55.80% वोट मिले, वहीं दिनेश प्रताप सिंह को 38.36% वोट हासिल हुए थे। सोनिया को जिताने के लिए प्रियंका गांधी को भी बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। चुनाव प्रचार में शुरू से आखिर तक प्रियंका को गांव-गांव और गली-गली की खाक छाननी पड़ी। समाजवादी पार्टी से पैक्ट करना पड़ा, खुद प्रियंका ने एसपी विधायक मनोज पाण्डेय जैसे कद्दावर नेताओं के साथ मंच पर जाकर कैंपेन किया। तब कहीं जाकर सोनिया गांधी को 5 लाख 34 हजार 918 वोट मिले। हालांकि, बीजेपी के दिनेश सिंह भी सम्मान जनक स्थित में थे, उन्हें 3 लाख 67 हजार 740 वोट मिले थे।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp