Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
कानपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
केस्को ने शुक्रवार को 13 सबस्टेशनों में तकनीकी खराबी को सुधारने और पेड़ों की छटाई का कार्य किया। सुबह से शुरूहुआ कार्य देर रात तक चलता रहा। इस दौरान महानगर की लगभग 10 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित रही। केस्को के मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर अंबेडकर ने बताया कि विभाग की अलग अलग टीमों ने दिन में शुरू किया कार्य तय समय और पूरा करने का कार्य किया। कुछ जगह देर शाम तक कार्य चलता रहा।
देर शाम तक होता रहा मरम्मत कार्य
केस्को के मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर अंबेडकर ने बताया कि फूलबाग उपकेंद्र तार घर फीडर की आपूर्ति पेड़ो की छटाई करने और एचटी फ्यूज़ बांधने के कारण 10 से 12 बजे तक शट डाउन रखा गया। इसी तरह जाजमऊ खंड, वाजिदपुर उपकेंद्र एवं दुर्गा मंदिर फीडर की आपूर्ति एचटी लाइन टूटने के कारण सुबह 8 से 11 बजे तक बाधित रखी गयी। देहली सुजानपुर उपकेंद्र और केडीए कॉलोनी फीडर को पेड़ो की छटाई के चलते शट्डाउन रखा गया। इसके चलते सुबह 11 से 2 बजे तक तक बिजली की सप्लाई बंद रही। चंद्रशेखर अंबेडकर ने बताया कि देहली सुजानपुर खंड व श्याम नगर फीडर की आपूर्ति पेड़ो की छटाई के कारण बन्द रही। दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ कार्य देर शाम तक चलता रहा। रतनपुर खंड, बी ब्लॉक उपकेंद्र, आईओसी फीडर व ई-ब्लॉक फीडर की आपूर्ति पेड़ो की की छटाई के कारण सुबह 10 से 3 बजे तक बन्द रही।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp