Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
उदयपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में होटल के रूम में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद सामने आया है। पुलिस ने शव को मोर्चरी रखवाया है।
थानाधिकारी हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया उदियापोल के पास गुलाबबाग रोड पर एक होटल संचालक ने रूम में शव लटका होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाथरूम के पास खिड़की से अंदर घुसकर देखा तो रूम का गेट अंदर से बन्द था। कोटा निवासी सुमित प्रकाश (50) 29 अगस्त को होटल में आया। सोमवार शाम को आखिरी बार वो खाना के लिए बाहर निकला। इसके बाद से बाहर नहीं निकला। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो शव पंखे पर लटका हुआ था। हालांकि रूम से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने मृतक के फोन से परिजनों और दोस्तों से जानकारी जुटाई। शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
जानकारी में सामने आया है कि मृतक की पत्नी और पुत्र विदेश में रहते है। मृतक पहले गुजरात में होटल संचालन का कार्य करता था। पिछले 5 वर्षों से वो कोटा में रह रहा था। फोन से सामने जानकारी आत्महत्या के पीछे पारिवारिक मतभेद होना सामने आया है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp