Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
हिसारएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
बारिश होने के बाद हिसार में सड़कों पर हुआ जलभराव।
हिसार, भिवानी, फतेहाबाद जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बारिश हुई। लगातार तीन दिन से चल रहे मौसम परिवर्तन के बीच एरिया में यह पहली बारिश हुई है। शुक्रवार को सुबह 5 बजे हिसार, अग्रोहा, सिवानी, लोहारू, फतेहाबाद एरिया में मध्यम से तेज बारिश हुई। सितम्बर महीने में हो रही लगातार बारिश ने सावन जैसा मौसम बना दिया है।
एचएयू के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाब वाला क्षेत्र व साथ में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इससे मानसून टर्फ के दक्षिण की ओर नीचे की तरफ आने के कारण 5 सितम्बर तक इस तरह से बारिश होने की संभावना है। इससे पहले मानसून की टर्फ रेखा हिमालय की तरफ खिसक गई थी तो राज्य में कई दिनों तक बारिश नहीं हुई थी।
इस बारिश के कारण कपास, मूंग, ग्वार, धान की फसलों को भरपूर फायदा मिलेगा। इसके इलावा बारिश की वजह से ठंडक बढ़ने के कारण लोगों को उमस गर्मी से भी राहत मिलेगी। पिछले 3 दिनों से चल रहे मौसम परिवर्तन के कारण 4 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान अधिकतम 32 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री तक पहुंच गया है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp