Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
हिसार6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर
हरियाणा के नारनौंद इलाके में एक 26 साल की कलाकार का रेप करवाने और करियर बर्बाद करने की साजिश रचने का मामला सामने आया है। कलाकार की बढ़ती लोकप्रियता से जलन के कारण यह साजिश रची गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जींद के रहने वाले अभिषेक शर्मा, कविता शर्मा और महम की रहने वाली सुलोचना के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी कविता शर्मा जींद की रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में म्यूजिक की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह लोकगायिका है और अविवाहित है। वह एक कंपनी में वेब डिजाइनर भी है। गायिका ने रेवाड़ी की एमजी ब्रोस कंपनी के साथ गायन के लिए 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया हुआ है। इसी कंपनी में अभिषेक शर्मा गानों के ट्रैक बनाता है और उसकी पत्नी कविता शर्मा भी गाना गाती है। पीड़िता के अनुसार, उसके कंपनी में आने के बाद से कविता की वेल्यू कम हो गई और लोग उसी के गाने सुनना चाहते हैं। इसी कारण से कविता और उसका पति उससे जलन रखने लगे। उन्होंने कंपनी के लोगों को उसके खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया।
पीड़िता के अनुसार, दोनों पति-पत्नी ने मिलकर उसका गैंगरेप करवाने व जान से मरवाने तक की प्लानिंग की हुई है। इस बारे में दोनों की ऑडियो रिकार्डिंग भी है, जो कंपनी के ही एक कर्मचारी ने दी है। वहीं इस मामले में आरोपी कविता शर्मा ने कहा कि आरोप पूरी तरह से झूठ है। उसने या उसके पति ने किसी के खिलाफ कोई साजिश नहीं रची।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp