Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
हमीरपुर31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सरकारी हैंडपंप पर पूर्व प्रधान ने किया कब्जा।
हमीरपुर जिले में मौदहा ब्लॉक क्षेत्र के पढोरी गांव में चुनाव में हार से खुन्नस खाए एक पूर्व प्रधान ने सरकारी सोलर सबमर्सिबल पंप से लोगों को पानी देना बंद कर दिया। ग्रामीण एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। गांव में लगा दूसरा सरकारी हैंडपंप खराब पड़ा है। अब ग्रामीणों के सामने पानी की बड़ी समस्या आ खड़ी हो गई है।
पड़ोस के लोगों को पानी देना किया बंद
बता दें कि मौदहा ब्लॉक क्षेत्र के पढोरी गांव की ज्ञानवती ने प्रधान रहते हुए अपने घर पर सरकारी सोलर सबमर्सिबल पंप लगवाया हुआ था। इसी पंप से गांव के लोगों को पानी मिलता था। गांव में लगा एक और हैंडपंप खराब पड़ा है। हाल ही में हुए प्रधानी के चुनाव में ज्ञानवती हार गई थीं। ज्ञानवती ने हार की खुन्नस में अपने पड़ोस के लोगों का पानी बंद कर, जिससे लोग एक-एक बूंद पानी को तरस रहे हैं।
पूर्व प्रधान पर लगा है भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप
पूर्व प्रधान ज्ञानवती के ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। पूर्व प्रधान पर गांव की सड़क, नाली और खडंजा सहित तालाब की खुदाई के नाम पर धन निकालने का आरोप है। हाल ही में जिलाधिकारी के निर्देश पर एक टीम गांव में जांच करने पहुंची थी, जिसकी जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। वहीं अब पूर्व प्रधान पर सरकारी सोलर सबमर्सिबल पंप पर कब्जा करने का आरोप लगा है।
पूर्व प्रधान को लगता है कि मोहल्ले वालों ने नहीं दिया वोट
स्थानीय समाजसेवी मैयादीन गुप्ता ने बताया कि पूर्व प्रधान ने सोलर सबमर्सिबल पंप पर कब्जा कर लिया है। यह सरकारी पंप है। पूर्व प्रधान ज्ञानवती को लगता है कि उसके मोहल्ले के लोगों ने उसे वोट नहीं दिया, इसलिए पानी देना बंद कर दिया है। पानी न मिलने से परेशान स्थानीय महिला जैनब ने कहा कि वह लोग पानी के लिए परेशान हैं। मेहनत-मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। अब पानी भरने में समय बर्बाद होता है। मजदूरी कब करने जाएं.
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp