Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
सीतापुर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घर की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग।
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पत्नी से विवाद होने के बाद एक पति ने दो मंजिला मकान से छलांग लगा दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
रिश्तेदार के यहां हुआ था विवाद
घटना पिसावां थाना क्षेत्र के कस्बे की है। यहां कोतवाली देहात क्षेत्र के शाह महोली निवासी राजेन्द्र अपनी पत्नी और बेटे के साथ रिश्तेदारी में पिसावां कस्बे की डॉक्टर अर्चना के यहां गए हुए थे। राजेन्द्र ने अपने रिश्तेदार के यहां शराब पी, जिसके बाद उसका पत्नी से घर वापस चलने को लेकर कुछ विवाद हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसी से परेशान होकर पति घर की दूसरी मंजिल पर पहुंच गया और छलांग लगा दी।
लखनऊ ट्रामा सेंटर किया गया रेफर
घर के बाहरी हिस्से पर बनी पक्की फर्श पर गिरने से राजेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp