Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
फरीदाबाद2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सिंह ने रविवार को बूथ और शक्ति केन्द्र के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बूथ को सशक्त करने के लिए हर बूथ पर त्रिदेव की नियुक्ति पर ज़ोर देकर कहा कि बूथ के सशक्तिकरण में त्रिदेव की अहम भूमिका है। शक्ति केन्द्र प्रमुखों और बूथ कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के विस्तार की योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि जितना हमारा बूथ मज़बूत होगा, पार्टी संगठन उतना अधिक मज़बूत होगा और चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा और व्यक्तिगत संवाद करते हुए संगठन विस्तार के गुरु मंत्र दिए। कैप्टन अभिमन्यु ने कार्यकताओं में जोश भरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता चाहे वह किसी प्रकोष्ठ, मोर्चा, विभाग या मंडल का हो, हमारा दायित्व है कि हम सब मिल कर संगठन का विस्तार कर भाजपा को मजबूत करें।
भारतीय जनता पार्टी की देश व प्रदेश की भाजपा सरकार अन्तोदय के के मूल मंत्र पर चलते हुए पिछड़े, मज़दूर, किसान व जरूरतमंद को सशक्त करने का काम कर रही है। जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के माध्यम से सरकार सभी वर्गों के हित में कार्यरत है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp