Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
नई दिल्ली8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सनोथ झील काे पुनर्निर्माण कर पिकनिक स्पॉट के रूप में तब्दील करेगी।
दिल्ली सरकार बवाना में सनोथ झील काे पुनर्निर्माण कर पिकनिक स्पॉट के रूप में तब्दील करेगी। दिल्ली सरकार बवाना कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) से लगभग 3 एमजीडी पानी को रिसाइकल करके सनोथ झील को जीवंत करने की योजना बनाई है। दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन बवाना में सनोथ झील का दौरा किया। इस झील को दिल्ली सरकार आधुनिक तकनीकों के साथ पुनर्जीवित कर रही है। सनोथ झील को पुनर्जीवित करने का कार्य प्रगति पर है और दिसंबर 2021 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
जैन ने अधिकारियों को आदेश दिया कि सनोथ झील की जल संचय करने की क्षमता को बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि इस झील के माध्यम से अधिक भूजल को रिचार्ज किया जा सके। जैन ने बताया कि सनोथ झील बवाना के सनोथ गांव में 6 एकड़ में फैली है। इस परियोजना को दिल्ली सरकार का सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग संचालित कर रहा है। सनोथ झील के बनने से न केवल भूजल को रिचार्ज करने में मदद मिलेगी बल्कि इस क्षेत्र में एक ‘इकोसिस्टम’ का भी निर्माण होगा।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp