Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
सोनीपतएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
शहर की चुंगी नंबर सात के पास तेज रफ्तारी गाड़ी ने बाइक सवार मामा व भांजा को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। घायल मामा ने दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल भांजे को डॉक्टर ने बेहतर उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राखी पत्नी कृष्ण ने बताया कि वह गली नंबर-1 वेस्ट राम नगर सोनीपत रहने वाली है। वह घरेलू औरत है। उसके पास एक बेटा है। उसका पत्नी पति कृष्ण व भांजा प्रवीन बाइक पर सवार होकर रात करीब 8 बजे घर से बाजार के लिए निकले थे। उसे कुछ देर बाद पता चला है की जब वह ककरोई चुंगी नंबर 7 से थोड़ा पहले सूरी पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोपी चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।
हादसे में लगी चोटों के कारण पति कृष्ण करीब 35 वर्ष की मौत हो गई। भांजे प्रवीन को डॉक्टर ने ईलाज के लिए पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी के जरिये आरोपी गाड़ी चालक की पहचान कर रही है। घटना से परिवार स्तब्ध है। मृतक परिवार में अकेला कमाने वाला था। मृतक कृष्ण राई स्थित फैक्टरी में काम करता था। जांच अधिकारी बिजेंद्र ने बताया कि जल्दी ही लापरवाही करने वाले चालक तक पहुंचा जाएगा।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp