Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- It Rained Again This Morning In Chandigarh, The Air Became Clear After The Rain, AQI Is Visible At 56 Points
चंडीगढ़19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शहर में बारिश के बाद मौसम साफ हो गया है। तापमान में 5 डिग्री कमी दर्ज की गई है।
शहर में आज सुबह हल्की बारिश हुई और उसके बाद अब रूकी हुई है लेकिन आकाश पर काले बादल छाए हुए है फिर कभी भी बारिश हो सकती है। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण शहर की हवा साफ हो गई है और शहर से दूर-दराज के पहाड़ साफ-साफ दिख रहे है। शहर में आज एयर क्वालिटी इंडेक्स एक्यूआई का मीटर 56 अंकों पर दिख रहा है। इससे पहले रविवार शाम को एक्यूआई 50 अंकों से भी नीचे चला गया था।

शहर में बारिश के बाद मौसम साफ हुआ
शनिवार से लेकर रविवार दोपहर 1 बजे तक शहर में 30 घंटे में 31 एमएम बारिश दर्ज की गई। रविवार सुबह से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक अच्छी बारिश हुई। बारिश के चलते रविवार को सामान्य से पांच डिग्री तापमान कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज ज्यादा बारिश होने के आसार नहीं हैं। कहीं-कहीं हल्की फुल्की बारिश हो सकती है।
15 और 16 को फिर बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 सितंबर को एक और वैदर सिस्टम डेवलप हो रहा है। एक हल्का वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव होने के आसार हैं। इस दौरान चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। हालांकि चंडीगढ़ में मानसून की विदाई 15 सितंबर को हो जाती है। लेकिन इस बार रीजन में देरी से मजबूत वैदर सिस्टम बनने के बाद पिछले चार दिन से अच्छी बारिश हो रही है। लिहाजा अभी एक हफ्ता और रुक-रुक कर हल्की फुल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। मंगलवार को आंशिक बादल छा सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। बुधवार को बादल छा सकते हैं। बारिश होने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp