Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- मंदिरों के साथ ही कई शिक्षण संस्थानों में भी मनाया जा रहा है गणेशोत्सव
गणेशोत्सव को शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के मंदिरों में सुबह-शाम गजानन की आरती में काफी संख्या में भक्त शिरकत कर रहे हैं। कोरोना के कारण काफी समय बाद त्योहार का उल्लास दिखाई दे रहा है। उत्सव के कारण देर रात तक चहल पहल रहती है। मंदिरों के साथ ही कई जगह सार्वजनिक रूप से गणेश उत्सव का आयोजन किया गया है। यही नहीं कई शिक्षण संस्थानों में भी गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। लिंग्याज यूनिवर्सिटी में भी बड़े धूमधाम के साथ गणपति उत्सव मनाया जा रहा है। परिसर में गणेशजी की मूर्ति की स्थापना की गई है। पाल्यूशन को देखते हुए इको फ्रेंडली गणपति स्थापित किे गए हैं, ताकि पर्यावरण की ओर लोग प्रेरित हों।
लिंग्याज ग्रुप के चेयरमैन डाॅ. पिचेश्वर गड्डे और प्रो वाइस चांसलर प्रो. जीजी शास्त्री ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान स्टाफ और स्टूडेंट्स ने आरती में भाग लेकर सुख समृद्धि की कामना की। प्रो. शास्त्री ने कहा कि सोमवार को मूर्ति का विसर्जन होगा। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की कृपा से सुख-शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। शहर की गांधी काॅलोनी, श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में सुबह से दूर रात तक भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। सुबह-शाम आरती में काफी भीड़ उमड़ रही है। पूर्व मंत्री विपुल गोयल की तरफ से हर साल की तरह इस बार भी गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। उत्सव की खास बात यह है कि कोरोना गाइड लाइन का पूरा ध्यान दिया जा रहा है। मंदिरों में वालंटियर इस बात का पूरा ध्यान रख रहे हैं।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp