Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
जैसलमेर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अज्ञात विस्फोट से उड़ी उंगलियां।
रामगढ़ कस्बे के नजदीक के आसुतार गांव में रविवार को एक अज्ञात विस्फोटक हाथ में फटने से एक महिला की हाथ की अंगुलियां उड़ गई। विस्फोट से चेहरे पर भी चोटें आई। महिला को गंभीर हालत में परिजन रामगढ़ अस्पताल लेकर आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद जैसलमेर रैफर किया गया। महिला के बेहोश होने के कारण पुलिस को विस्फोटक के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई।
बकरियां चराते वक़्त हुआ हादसा
रामगढ़ थाना उप निरिक्षक जेठाराम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल महिला लाडा (45) पत्नी मरजीखान निवासी आसुतार गाँव आज अपनी बकरियाँ चराने गाँव से कुछ दूर गई थी। कुछ ही देर में घायल अवस्था में महिला खुद चलकर घर पहुंची। लहूलुहान हालत में महिला को देखकर सब घबरा गए। महिला के हाथ कि अंगुलियां विस्फोट से उड़ चुकी थी तथा उसका काफी खून बह गया था। घबराए परिजन उसे रामगढ़ अस्पताल लेकर आए। जहां गंभीर अवस्था में उसे जैसलमेर रेफर कर दिया गया।
महिला बेहोश,पुलिस हैरान
रामगढ़ थाना उप निरिक्षक जेठाराम चौधरी ने बताया कि चूंकि हादसे के बाद महिला खुद चलकर अपने घर आई थी इस दौरान उसके हाथ से बहुत सारा खून बह चुका था। वो खून की कमी की वजह से बेहिश हो गई। पुलिस ने महिला से विस्फोट व घटना के बारे में जानकारी चाहिए मगर महिला के बेहोश होने के कारण पुलिस को जानकारी नहीं मिल पाई। घटना से हैरान पुलिस ने महिला के पदचिन्हों के आधार पर घटनास्थल पहुँच मौका मुआयना किया। घटनास्थल का मौका मुआयना किया लेकिन वहां ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु नजर नहीं आई। अब वो विस्फोटक कैसा था और कितना बड़ा था उसके बारे में जानकारी महिला के होश में आने के बाद ही मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp