Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
फरीदाबादएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
बंद रहेंगे सभी केंद्र, नहीं होगा कोई कामकाज।
सरकार द्वारा कर्मचारियों की मंजूर सुदा मांगों को लागू नहीं करने के विरोध में आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन ने राज्यव्यापी हड़ताल करने का ऐलान किया है। यूनियन का कहना है कि 24 सितंबर को हड़ताल रहेगी। इस दौरान कोई कामकाज नहीं होगा। न ही कोई सेंटर खुलेंगे। इस बारे में यूूनियन ने विभाग के उच्चाधिकारियों को नोटिस देकर हड़ताल की सूचना दे दी है।
यूनियन की प्रधान देवेंद्री शर्मा ने कहा कि सरकार ने उनकी जायज मांगों को लागू नहीं किया। उन्होंने बताया कि यूनियन ने 17 अगस्त को पंचकूला में निदेशक, महिला और बाल विकास अधिकारी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में प्रदेश भर के हजारों आंगनवाड़ी वर्करों और सहायिकाओं ने भाग लिया था। प्रदर्शन के दौरान निदेशक के साथ यूनियन प्रतिनिधि मंडल की वार्ता भी हुई। जिसमें अनेक मांगों को लागू करने पर सहमति बनी थी। लेकिन एक माह का समय व्यतीत होने के बाद भी उसे लागू नहीं किया गया। जिसकी वजह से कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। यूनियन की मुख्य मांगों में आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारियों का दर्जा दिया जाए। जब तक कर्मचारी नहीं बनाया जाता है। तब तक न्यूनतम वेतन 24000 लागू किया जाए। बिना संसाधन दिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पर ऑनलाइन काम का दबाव बनाने पर रोक लगाई जाए। वर्कर और सहायिकाओं को सेवानिवृत्त के सभी लाभ दिए जाएं। वर्कर से सुपरवाइजर पदोन्नत किए जाएं। वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री मीटिंग में लिए गए निर्णय को लागू किया जाए। आंगनवाड़ी केंद्रों का किराया बढ़ाया जाए। ग्रामीण क्षेत्र का किराया दो हजार रुपए प्रतिमाह और शहरी क्षेत्र का पांच हजार रुपए प्रतिमाह लागू किया जाए।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp