Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
फरीदाबाद2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कर्मचारियों ने मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
नगर निगम कर्मचारियों द्वारा निगम प्रशासन को दिया गया अल्टीमेटम की समय सीमा समाप्त हो गयी लेकिन देा महीने का बकाया वेतन का भुगतान नहीं हो पाया। इससे नाराज निगम कर्मचारियों ने मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक वेतन का भुगतान नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा।
बता दें कि आर्थिक कंगाली से जूझ रहा नगर निगम जुलाई अगस्त महीने का वेतन अभी तक कर्मचारियों को नहीं दे पाया है। इसे लेकर निगम के कर्मचारी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे करीब छह हजार निगम कर्मचारी और दो हजार पेंशनधारक परेशान हैं। म्यूनिसपल इंप्लाइज फेडरेशन ने नगर निगम प्रशासन को छह सिंतबर से पहले तक दो माह का वेतन भुगतान करने का अल्टीमेटम दिया था लेकिन समय सीमा खत्म होने के बाद भी वेतन नहीं मिल पाया। सोमवार केा तीनों जोन के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। फेडरेशन ने निगमायुक्त यशपाल यादव से भी अपील की है कि वह बिना कोई देरी के वेतन व पेंशन का भुगतान कराना सुनिश्चित करें। विरोध प्रदर्शन में फेडरेशन के प्रधान रमेश जागलान, महेंद्र पाल, यूएम खान, नरेश बैंसला, सुरजीत नागर, राम बिहारी, राजपाल तेवतिया, शशी अधाना, दयानंद पाली, श्यामवाती, सीता, टेकचंद शर्मा, अतर सिंह भड़ाना आदि शामिल थे।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp