Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
फरीदाबाद3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अंडरपास के नीचे पड़ा विश्वकर्मा का शव।
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास के ऊपर से जा रहे एक व्यक्ति की नीचे गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान सेक्टर 19 विश्वकर्मा (50) के रूप में हुई है। हादसा है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर बल्लभगढ़ में बने रेलवे फ्लाईओवर की सेफ्टी दीवार का एक हिस्सा बारिश में गिर गया। जिससे पैदल चलने वालों की परेशानी बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर 19 निवासी विश्वकर्मा गुरुवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास के ऊपर से रेलवे लाइन के सहारे गुजर रहे थे। बताया जाता है कि उनका पैर अचानक फिसल गया और वह नीचे गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। सेक्टर 19 चौकी के जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया किआसपास के लेागों के मुताबिक विश्वकर्मा की ऊपर से गिरने के कारण मौत हुई है। परिजन भी अभी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। परिजनेां के बयान के धार पर कार्रवाई की जा रही है।

बल्लभगढ़ फ्लाईओवर की गिरी सेफ्टी दीवार
बारिश के चलते बल्लभगढ़ फ्लाईओवर की सेफ्टी दीवार गिरी
शहर में तीन दिनों तक हुई बारिश के चलते रेलवे लाइन के ऊपर बल्लभगढ़ में बने फ्लाईओवर की सेफ्टी दीवार का एक हिस्सा गिर गया। जिससे पैदल चलने वालों की परेशानी बढ़ गयी है। गनीमत रही कि मलवा वहां बने मकानों पर नहीं गिरा। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। ये फ्लाईओवर नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा बनवाया गया था। पुल करीब 60-70 साल पुराना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार एनएचएआई ने वर्षों पहले बल्लभगढ़ से पलवल आने वाली रोड पर रेलवे लाइन के ऊपर फ्लाईओवर बनाया था। काफी पुराना होने के कारण अब वह धीरे धीरे जर्जर होने लगा है। करीब दो साल पहले उसकी मरम्मत भी कराई गई थी। लेकिन तीन दिन से हो रही बारिश के कारण पलवल की ओर का बनाया गया सेफ्टी दीवार का एक हिस्सा गिर गया। एनएचएआई के अधिकारी धीरज सिंह का कहना है कि वहां बैरीकेड लगाकर पैदल यात्रियों के लिए रास्ता बंद कर दिया है। मौसम साफ होते ही उसकी मरम्मत करा दी जाएगी।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp