Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
रायबरेली21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शनिवार को विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
देश के प्रधानमंत्री को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री व रायबरेली के ऊंचाहार से विधायक मनोज पाण्डेय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र बहादुर सिंह ने उनके खिलाफ ऊंचाहार कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मनोज पाण्डेय के बयान को लेकर राजनैतिक गलियारों में सियासत तेज हो गई है।
सपा विधायक बोले- वीडियो के आगे और पीछे का हिस्सा काटा गया
शनिवार को विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें मनोज पाण्डेय ने ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के कैथल गांव वासियों को महामूर्ख बोला था। उन्होंने स्थानीय प्रधान को लेकर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इसके अलावा विधायक ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। विधायक ग्रामीणों को बता रहे हैं कि, 2022 में जब मेरी सरकार बनेगी तो मैं जो चाहूंगा वह करूंगा। अब जब वीडियो वायरल हो गया तो विधायक अपनी सफाई देते हुए बता रहे हैं कि इस वीडियो के आगे और पीछे का हिस्सा काटा गया है।
भाजपा विधायक ने धृतराष्ट्र से तुलना की
मामले पर सियासत शुरू हो गई। हरचंदपुर के विधायक राकेश सिंह का कहना है कि अगर ऊंचाहार की जनता मनोज पाण्डेय को विधायक बना रही है तो महामूर्ख है, तभी वह उनको विधायक बना रही है। वह अपने को प्रबुद्ध वर्ग का अध्यक्ष कहते हैं तो और अगर उनका अध्यक्ष ऐसा बोलते हैं तो उनके समाज की क्या इज्जत रह जाएगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इसका मूल्यांकन करना चाहिए। 2022 में जनता इसका मूल्यांकन करेगी। विधायक राकेश सिंह यहीं पर नही रुके उन्होंने मनोज पांडेय की तुलना धृतराष्ट्र से कर डाली।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp