Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
हिसार4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हिसार में बेसहारा गाय के हमले में घायल भाजपा नेता कर्ण सिंह रानौलिया की भतीजी संजोली।
हिसार को बेसहारा पशुओं से मुक्त शहर बनाने के दावे तो बहुत किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत इसके एकदम उलट है। सोमवार को जहां बेसहारा गोवंश एक बुजुर्ग की जान ले चुका है, वहीं मंगलवार को दूसरे दिन फिर इसी तरह की घटना सामने आई है। आज एक गाय ने भाजपा नेता एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कर्ण सिंह रानौलिया की भतीजी संजोली को न सिर्फ टक्कर मारी, बल्कि पैरों तले बुरी तरह रौंद दिया।
घटना उस वक्त की है, जब मिल गेट एरिया वासी संजोली अपने घर से पास की दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। वापस लौटते वक्त पीछे से आई एक गाय ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद भी गाय ने संजोली का पीछा नहीं छोड़ा। उसे पैरों से और सींगों से लगातार मारती रही। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से संजौली को गाय के नीचे से घसीटकर एक साइड किया।
संजोली को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। डॉक्टर के अनुसार संजोली को कोई टूट तो नहीं है, लेकिन सिर व हाथों पैरों पर काफी चोटें आई हैं। पूर्व चेयरमैन के अनुसार संजोली की हालत अब थोड़ी ठीक है। शुक्र है कि लोगों ने उसे देख लिया और गाय से छुड़वा दिया अन्यथा तो कुछ भी हो सकता था।
जन्माष्टमी पर गोवंश ने ली थी बुजुर्ग की जान
इससे पहले जन्माष्टमी पर गोवंश ने जवाहर नगर एरिया में एक बुजुर्ग की जान ली थी। जवाहर नगर वासी 85 वर्षीय सुंदरदास सचदेवा मंदिर से वापस अपने घर आ रहे थे। रास्ते में एक गोवंश ने उनको सींगों से उठाकर सड़क पर पटक दिया। इस हादसे में बुरी तरह से घायल हुए सुंदरदास सचदेवा की शाम को अस्पताल में मौत हो गई थी।
प्रदेश का पहला गो-अभ्यारण्य नहीं आ रहा काम
शहर में हजारों की संख्या में घूमते बेसहारा गोवंश के कारण इस तरह के हादसे आम बात हो गई है। पशुओं से मुक्ति दिलवाने के लिए हिसार में प्रदेश का पहला गो-अभ्यारण्य भी शुरू किया गया था ल, किन उसके बाद भी हालातों में कोई सुधार नहीं आया है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp