Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Meerut
- Ground Report Of Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat SN Preparations For Kisan Mahapanchayat To Be Held On September 5 Intensified, Water Is Being Extracted From The Ground, Farmers From All Over The Country Started Coming
मुजफ्फरनगर13 मिनट पहलेलेखक: मनु चौधरी
- कॉपी लिंक
किसान महापंचायत के लिए बनाया गया मंच
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कल 5 सितंबर को होने जा रही किसान महापंचायत की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। शहर को किसान एकता जिंदाबाद…किसानों की ताकत देखेगा भारत, 5 सितंबर ऐतिहासिक किसान महापंचायत, क्रांति की धरा मुजफ्फरनगर रचेगी किसान आंदोलन का इतिहास, मुजफ्फरनगर चलो जैसे स्लोगन लिखे बड़े बड़े होर्डिंगों से शहर पटा हुआ है। चारों तरफ लाउड स्पीकर लगे हैं और एक ही आवाज, मुजफ्फरनगर चलो किसानों की ताकत देखेगा भारत। सड़कों पर सफाई कर व्हाइट पटटी बनाई जा रहीं है।
ग्राउंड से निकाला जा रहा पानी
मुजफ्फरनगर बीच शहर में महावीर चौक स्थित जीआईसी के ग्राउंड पर किसान महापंचायत की तैयारियां चल रही हैं। लंबा चौड़ा मैदान है, दोनों तरफ चौड़ी चौड़ी सड़केंं, पास में रेलवे लाइन है। मुख्य गेट पर भारतीय किसान यूनियन की टॉपी लगाए किसान खड़े हैं। चारों तरफ आवाजाही है। मुख्य गेट से अंदर जाते ही बड़ा सा मैदान है, यहां घास है और अलग अलग जगह 250 से अधिक लोग पानी निकाते दिखाई पड़े।

ग्राउंड से पानी निकाते किसान
ल जेसीबी मशीन से मिटटी व डस्ट डाला जा रहा है। मैदान के अधिकांश भाग को महापंचायत के लिए तैयार किया जा रहा है। पिछले 3 दिन हुई भारी बारिश के चलते पानी भर गया था, लेकिन आज सुबह मौसम साफ है, धूप भी खिलने लगी है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के भाई सुरेंद्र सिंह खुद लोवर व टीशर्ट पहने मैदान से बाल्टी से पानी निकालते दिखे।
10 फीट ऊंचा बनाया गया है मंच
किसान महापंचायत के लिए मैदान में एक साइड में मंच बनाया गया गया है। ऊंचे पंडाल में यह मंच बनाया गया है। करीब 100 गुना100 फीट का यह मंच है, जिसकी ऊंचाई ग्राउंड से दस फीट है। लोहे के पाइपों से इसे जोड़ा गया है। यहीं से महापंचयात में आने वाले किसानों को संबोधित किया जाएगा। सामने जो ग्राउंड है वहां भी टेंट लगाए गए हैं।

ग्राउंड पर भरा हुआ पानी
दो मुख्य दिशा में आने के लिए महापंचायत स्थल पर चौड़े चौड़े रास्ते बने हुए हैं। ग्राउंड की दीवारें ऊंची नहीं है। ग्राउंड में 100 फीट की ऊंचाई पर एक बड़े पोल पर तिरंगा लहर रहा है।
500 भंडारे और किसान नेता छील रहे आलू
देश के कोने कोने से किसानों के आने की तैयारियां यहां हैं। रुकने और खाने की व्यवस्था की गई हैं। भाकियू नेता गौरव टिकैत खुद व्यवस्था देखते हुए नजर आए। गौरव टिकैत ने बताया की शहर में अलग अलग स्थानों पर 500 भंडारों में भोजन की व्यवस्था की गई है।

के लिए आलू छील रहे किसान
एक एक भंडारे में हलवाई समेत दस- दस लोग लगाए गए हैं। भंडारों के अलावा 110 गांवों से 5 सितंबर को खाना बनकर आएगा। अन्य जगह भी भटठी चढ़ा दी गई हैं। भंडारों में किसान खुद आलू छीलते हुए व सब्जी काट रहे हैं।
देश भर से किसान आने शुरू
महापंचायत में भाग लेने के लिए देश भर से किसान यहां आने शुरू हो गए हैं। एक एक किसानों के जत्त्थे में 100 से 250 तक किसान शामिल हैं। महिला किसान भी शामिल हैं। पूरा परिवार एक साथ है। जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। कंधे पर बैग टंगे हैं और नारों की आवाज दूर से ही सुनी जा सकती हैं किसान एकता जिंदाबाद। दूसरे राज्यों से भी किसानों का आना शुरू हो गया है।

किसानों के जत्थे आते हुए
किसानों का यही कहना है की हम किसान हैं, और महापंचायत में भाग लेना हमारा कर्तव्य है। दूर दूर सड़कों पर भी किसान व महिला किसान नजर आ रहे हैं। सभी महापंचायत स्थल की तरफ व गुरुद्वारे, भंडारों, कॉलेजों की तरफ जा रहे हैं जहां भोजन व रुकने की व्यवस्था की गई है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुराने अधिकारियों पर भरोसा
महापंचायत स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल, डीआईजी सहारनपुर प्रतिंदर सिंह और एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। 8 अंपनी पीएसी, भारी संख्या में आरएएफ, यूपी पुलिस के अलावा एटीएस की टीम भी लगाई गई है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने ऐसे अधिकारियों को जिम्मेदारी हैं जो पूर्व में मुजफ्फरनगर में तैनात रहे हैं और किसान व भाकियू नेताओं में अच्छी पहचान रखते हैं। अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ से श्रवण कुमार सिंह को लगाया गया है, अपर पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर सें संजीव बाजपेई को लगाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक आगरा से शिवराम यादव, नोएडा से प्रबल प्रताप सिंह लगाए हैं। यह चारों ही अफसर मुजफ्फरनगर में लंबे समय तक तैनात रहे हैं। कई आईपीएस अफसर भी दूसरे जिलों से लगाए गए हैं।
पूरी जिंदगी कीचड़ में काट देवे है म्हारा किसान
किसान नेता सुरेंद्र सिंह टिकैत मैदान पर किसानों से बाेलते हुए नजर आए की म्हारा किसान पूरी जिंदगी ऐसे ही काट देवे है। ऊपर वाला जब चाहे सूखा डाल दे, जब चाहे बारिश में तर कर दे, पर किसानों की यही जिंदगी है। सारी सारी रात ठंड पाले में खेतों में पानी लगावे। मिल में गन्ना डालने भीगता हुए जावे। ना सर्दी देक्खे और न ही गर्मी। महापंचायत में पानी बरसे या कुछ और। इसी मिटटी में किसान की सारी जिंदगी चली जावे है, यह म्हारा काम है। सरम किस बात की, हमसे कुछ भी करवा लो।
जमीन न रहवेगी तो खावेंगे क्या
भारतीय किसान यूनियन के नेता गौरव टिकैत के साथ किसानों की लंबी संख्या है। किसानों से कहते हुए दिक्खे की काम कर लो काम, जब जमीन न रहवेगी तो करेंगे क्या। यह सरकार म्हारी थारी जमीन को घर में घुसके कब्जाने के लिए है।

ग्राउंड पर मौजूद भाकियू नेता गौरव टिकैत
फोन पर कार्यकर्ताओं से कहते नजर आए की भीड़ कम न रहजा, खाने में दिक्कत मत मान्नो। मुजफ्फरनगर की धरती है, यहां से कोई भूखा न जावेगा, यह धरती किसानों की धरती है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp