Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
महराजगंज29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महराजगंज में किशोर की मौत के बाद बिलखते परिजन।
महराजगंज में एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक काफी दूर जाकर गिरी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने घायल को अस्पताल पहुंचाया। ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि पुलिस का इस मामले में कुछ और ही कहना है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
टक्कर लगते ही सड़क से दूर जा गिरी बाइक
घटना नौतनवा थाना क्षेत्र के चौतरवा गांव के पास की है। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे दो युवक नौतनवा की तरफ बाइक से आ रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सड़क से दूर जा गिरा। बाइक सवार दोनों युवकों को गम्भीर चोटें आई। जिसके चलते विजय(14) निवासी बरवा कला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिर स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है।
अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया की दो लोग बाइक से जा रहे थे। रास्ते में बाइक दुर्घटना ग्रस्त होकर एक खंभे से टकरा गई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक के पिता ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp