Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
महराजगंज20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महराजगंज में बाढ़ की हालत बता रहा पीड़ित।
महराजगंज में बाढ़ का पानी तो कम हुआ है पर लोगों की मुसीबत अब तक कम नहीं हुई है। जिले के सौ से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित थे। अभी भी दर्जन भर ऐसे गांव हैं जहां जिंदगी पटरी पर नहीं लौट पाई है। कई ऐसे स्कूल हैं जो कि पानी में डूबे हुए हैं। जिसके चलते स्कूल खुलने का बाद भी बच्चे पढ़ने नहीं जा सकते। शिक्षक बच्चों को उनके घर पर जाकर पढ़ा रहे हैं।
कई रास्ते अब तक हैं जलमग्न
बारिश कम होने के बाद भी जिले में लोगों की मश्किलें बरकरार है। जिले में कई स्कूल अब भी बाढ़ के बाद पानी में डूबे हुए हैं। कई रास्ते भी पानी में डूबे हुए हैं। ऐसे में बच्चों को घर पर ही पढ़ाई करनी पड़ रही है। बाढ़ के पानी से सबसे ज्यादा धानी क्षेत्र प्रभावित रहता है।
घर-घर जाकर पढ़ा रहे शिक्षक
जिले के धानी ब्लॉक में बसे कई स्कूल पानी में डूबे हुए हैं। इसी वजह से शिक्षक बच्चों को घर-घर जाकर पढ़ा रहे हैं। बारिश कम होने से थोड़ी राहत जरूर मिली है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp