Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
लुधियानाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
सिनेमा हॉल में बैठकर अपनी पसंद की फिल्म देखने की ख्वाहिश को शहरवासी पूरा कर रहे हैं। नई फिल्मों की रिलीज के साथ ही सिनेमा घरों की फीकी पड़ी रौनक लौट आई है। इस तनावभरे माहौल में पंजाबी कॉमेडी फिल्में दर्शकों के लिए हंसी की ओवरडोज साबित हो रही हैं, जहां आकर दर्शक अपने तनाव को दूर कर तरोताजा होकर घर लौट रहे हैं।
यही वजह है कि सिनेमाघरों में टिकट आसानी से नहीं मिल रही है। एडवांस बुकिंग चल रही है। शो हाउसफुल हैं। परिवार और दोस्तों के साथ फिल्म देखकर खुशनुमा पल बिता रहे हैं। सिने प्रेमियों का कहना है कि हालांकि सिनेमा हॉल काफी समय पहले खोल दिए थे, लेकिन नई फिल्में रिलीज नहीं की जा रही थीं। अब जब कोरोना के केसों में भारी गिरावट आई है तो नई फिल्में भी रिलीज होने लगी हैं।
कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के बाद ही हॉल में दे रहे एंट्री, सेनेटाइजेशन भी करवाई जा रही
कोविड-19 के बीच 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघर शुरू करने का फैसला भी सही है। 50 फीसदी क्षमता में हाउसफुल भी हो तो चिंता की बात नहीं है। दर्शकों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। सभी दर्शकों का तापमान चेक किया जाता है। उन्हें सेनेटाइज किया जाता और मास्क लगा होने पर ही हॉल में प्रवेश करने दिया जा रहा है।
इस तरह की सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिनेमा घर जाने से डर भी नहीं लगता है। इस वजह से परिवार के साथ जाकर फिल्म का पूरा मजा लिया जा रहा है। अब आगामी नई फिल्मों का भी बेचैनी से इंतजार है। कोविड 19 के बीच बिग स्क्रीन पर मनोरंजन का अपना एक अलग ही मजा है। कई महीने घर पर बैठ फिल्में देखनी पड़ी।
पंजाबी फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा:
आखिरकार डेढ़ साल के इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर अपना मनोरंजन मिल सका। पंजाबी फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इसमें सबसे पहले फिल्म पवाड़ा सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दर्शकों को खूब पसंद आई। इसके बाद पंजाबी फिल्म चल मेरा पुत्त 2 रिलीज हुई। इसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और यह फिल्म भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी और लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है। आज पंजाबी फिल्म यार अनमुल्ले रिटर्न्स रिलीज होने जा रही है। इसके साथ ही कई हॉलीवुड फिल्म भी रिलीज होंगी।
दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा
कोविड-19 के बीच भले ही 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा हॉल खुले, लेकिन दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, क्योंकि घर बैठकर लोग परेशान हो चुके थे। ऐसे में जब नई फिल्में रिलीज हो रही हैं तो शो हाउसफुल चल रहे हैं। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए वैक्सीनेटेड स्टाफ ही सर्विस दे रहा है। पंकज प्रियदर्शी, जनरल मैनेजर, एमबीडी नियोपोलिस
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp