Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
मऊ42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मऊ में आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली जनजागरुकता रैली।
मऊ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जनजागरूकता पोषण रैली निकाली गई। जिसके माध्यम से हरी साग-सब्जी खाना है, एनीमिया दूर भगाना है, संतुलित आहार खाना है, कुपोषण दूर भगाना है, सही पोषण – देश रोशन जैसे संदेश दिए गए। इस दौरान महिलाओं ने कोविड प्रोटोकाल का भी पालन किया।
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत निकली रैली
जिले में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत परदहां ब्लाक पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जनजागरूकता पोषण रैली निकाली गई। जिसमें कोविड प्रोटोकाल का भी पालन किया गया। रैली आजमगढ़ रोड तिराहे से बाल निकेतन स्कूल तक निकाली गई। रैली के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हरी साग-सब्जी खाना है, एनीमिया दूर भगाना है, संतुलित आहार खाना है, कुपोषण दूर भगाना है, सही पोषण – देश रोशन जैसे संदेश दिए।
क्या बोले अधिकारी
बाल विकास परियोजना प्रभारी अधिकारी गीता तिवारी ने बताया कि सभी महिलाओं की इच्छा होती है कि वह एक पूर्ण रूप से स्वस्थ बच्चे को जन्म दें। इसके लिए गर्भावस्था में पौष्टिक आहार का सेवन पर्याप्त मात्रा मे करना बेहद जरुरी होता है। पेट में पल रहे बच्चे का विकास माता के आहार पर निर्भर होता है। गर्भधारण करने वाली महिला को ऐसा आहार करना चाहिए जो उसके बच्चे के पोषण की आवश्यकताओं को पूरा कर सके।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp