Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
- Hindi News
- National
- Breaking News LIVE Updates; Mohan Bhagwat, Dattatreya Hosbele| Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai News | Coronavirus Vaccine Today Latest
एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
इस बैठक के दौरान अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति भी तैयार की जाएगी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की समन्वय बैठक तीन सितंबर से नागपुर में होगी। यह मीटिंग तीन दिन चलेगी। इस दौरान भाजपा और संघ के उन संगठनों के कामकाज पर विचार किया जाएगा जो भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से जुड़े हैं। संघ प्रमुख मोहन भागवत और महासचिव दत्तात्रेय होसबेले इसमें शिरकत करेंगे। भाजपा की तरफ से बीएल संतोष मीटिंग में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा संघ के क्षेत्रीय प्रचारक भी इस मीटिंग में शामिल होंगे।
इस बैठक के दौरान अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति भी तैयार की जाएगी। अगस्त की शुरुआत में संघ और योगी सरकार के बीच मीटिंग हुई थी। उत्तर प्रदेश में 2022 में चुनाव होने हैं।
आज पुलिस के सामने पेश हो सकते हैं राणे

नारायण राणे।
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे आज पुलिस के सामने पेश हो सकते हैं। राणे ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में जमानत मिल गई। राणे के खिलाफ नासिक और पुणे समेत 4 शहरों में FIR दर्ज हुई है। राणे अब भी अपने बयान पर कायम हैं।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने 17 सितंबर तक राणे की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। पिछले दिनों नारायण राणे ने शिवसेना सांसद संजय राउत और विनायक राउत पर भी निशाना साधा था। राणे ने कहा कि संजय राउत और विनायक राउत दो ऐसे ‘राउत’ हैं जो शिवसेना को ‘डुबाेने’ वाले हैं। संजय राउत को सिर्फ बोलने के लिए ही रखा गया है। संजय राउत ने माहौल खराब करने के लिए BJP की आलोचना की थी। राणे ने कहा कि शिवसेना के कई नेता बीजेपी में शामिल होने को तैयार हैं। जो भी आएंगे, हम उनका समर्थन करेंगे।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp