Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
तरनतारन6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो।
पाकिस्तान ने एक बार फिर तरनतारन के खालड़ा एरिया में बॉर्डर पार से भारत में ड्रोन भेजने की नापाक कोशिश की है। लेकिन ड्रोन की आवाज BSF जवानों के कानों में पड़ गई। सतर्कता बरतते हुए जवानों ने ड्रोन की आवाज की तरफ फायरिंग की। जिसके बाद ड्रोन वापस लौट गए। घटना के बाद बॉर्डर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। जिसमें BSF के जवानों के साथ-साथ पंजाब पुलिस की टीम भी शामिल है। बताया जा रहा है कि रात को 3-4 बजे के करीब BSF की टुकड़ी बॉर्डर एरिया में पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान उन्हें राजोके गांव के पास ड्रोन की आवाज सुनाई दी। वे एक नहीं 2 ड्रोन थे। रात होने के कारण वे ड्रोन की मूवमेंट नहीं देख पाए। लेकिन उन्होंने स्तर्कता के तौर पर आवाज की तरफ फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने 50 के करीब राउंड फायर किए। जिसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की तरफ लौट गए। ड्रोन की आवाज BSF जवानों के साथ-साथ आसपास के गांव वालों ने भी सुनी। इस बारे में अभी तक कोई अधिकारी जानकारी नहीं दे रहा। लेकिन BSF और पुलिस का सर्च अभियान जारी है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp