Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
जैसलमेर41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आईदान सिंह का सम्मान
बीजेपी जैसलमेर जिला संगठन के उपाध्यक्ष आईदान सिंह भाटी को भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। बुधवार को पहली बार जैसलमेर पहुंचने पर जैसलमेर जिला संगठन मंडल एवं विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ द्वारा आईदान सिंह का सम्मान समारोह में भव्य स्वागत किया गया। आईदान सिंह भाटी के जैसलमेर पहुंचने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज सिन्हा एवं जिला संयोजक उदय सिंह भाटी बडोडा गांव, नगर मंडल अध्यक्ष अरुण पुरोहित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जैसलमेर रेलवे स्टेशन के सामन जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष रहे भजनलाल बिस्सा की स्मृति मे बनाये गये उद्यान में भजनलाल बिस्सा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर युवा मोर्चा की स्वागत रैली निकाली गई।

स्वागत करते हिम्मत चौधरी
शहर में स्वागत रैली निकाली गई-
शहर के मुख्य मार्गो मे जगह-जगह आईदान सिंह भाटी का पुष्प वर्षा कर माल्यार्पण कर साफा पहना कर स्वागत अभिनंदन किया गया। जैसलमेर के कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। रैली शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई हनुमान चौराहे पहुंची जहां पर आईदान सिंह भाटी द्वारा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
बीजेपी कार्यालय में हुआ सम्मान समारोह- स्थानीय बीजेपी कार्यालय में जिला संगठन मंडलो व मोर्चा प्रकोष्ठ द्वारा रखे गए स्वागत समारोह में आईदान सिंह भाटी का स्वागत अभिनंदन किया गया। स्वागत अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने कहा कि ” आईदान सिंह भाटी के युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य में मनोनीत होने पर भाजपा जिला संगठन की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। जैसलमेर के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है कि पहली बार किसी कार्यकर्ता को किसी भी क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर का दायित्व मिला है। यह भारतीय जनता पार्टी मे हीं मुमकिन है। बीजेपी ही ऐसा संगठन है जो लोकतांत्रिक प्रणाली में पूर्ण विश्वास रखता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा नेता आईदान सिंह भाटी ने भाजपा जिला संगठन सहित जैसलमेर शहर वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो मान सम्मान आप द्वारा दिया गया है। उसको बनाए रखने का मेरा दायित्व है। आप लोगों के माध्यम से जो दायित्व दिया गया है मैं जैसलमेर सहित पूरे प्रदेश की बात संगठन में रखने के साथ-साथ उसके समाधान के लिए भी संगठन के पदाधिकारियों से आग्रह करता रहूंगा।

बिजली विभाग का घेराव करने जाते
बिजली विभाग का किया घेराव- कार्यक्रम के बाद भाजपा ने बुधवार को किसानों के साथ स्थानीय डिस्कोम कार्यालय गए। जहां उन्होने बिजली विभाग के आगे विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय बीजेपी नेताओं ने विधुत विभाग के अधिकारियों को खरी खरी सुनाई। जिला मुख्यालय स्थित डिस्कॉम का घेराव कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बिजली कि व्यवस्था व किसानों के लिए बिजली कृषि कनेक्सन तुरंत जारी करने कि मांग की। उन्होने विभिन्न मांगों के लेकर डिस्कॉम के एसई को ज्ञापन सौंपा।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp