Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- In The Four day Stay, Along With Reviewing The Activities Of The Sangh, Will Interact With The Enlightened People Of The City.
जोधपुर23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत चार दिन यात्रा पर गुरुवार दोपहर जोधपुर पहुंचे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत चार दिन यात्रा पर गुरुवार दोपहर जोधपुर पहुंचे। नेहरू पार्क स्थित हेडगेवार भवन में संघ के स्थानीय पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कोरोना काल के पश्चात यह प्रथम अवसर है जब सरसंघचालक जोधपुर आए है।
संघ की शाखाओं के कार्य व कार्यकर्ताओं की देखरेख, विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण, समाज के विभिन्न गणमान्य व प्रबुद्ध जनों से संवाद संपर्क, योजना लेकर देश के सभी प्रांतो में सरसंघचालक या सरकार्यवाह का प्रवास होता है। उसी कड़ी में भागवत का दौरा भी माना जा रहा है।
सरसंघचालक मोहन भागवत अपने जोधपुर प्रवास में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ जोधपुर की प्रांत टोली, जागरण श्रेणी, संगठन श्रेणी, अनुसार प्रांतीय कार्यकर्ताओं की बैठक, प्रांत के सभी प्रचारकों की बैठक, महानगर के कार्यकर्ताओं का प्रबोधन, चयनित गणमान्य व्यक्तियों की संपर्क सूची से संवाद आदि करेंगे।
मैदान पर आरंभ हुई सभी शाखाओं की स्थिति, दूसरी लहर में प्रभावित समाज जनों को स्वयंसेवकों द्वारा आवश्यक संबल प्रदान कार्यों की समीक्षा भागवत करेंगे। साथ ही वे संभावित स्थिति पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण, शाखाओं के विस्तार व शाखा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण योजना के अलावा स्वयंसेवकों द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण, जल संरक्षण, पौधरोपण, ग्राम विकास, कुटुंब प्रबोधन गो संवर्धन के कार्यों पर चर्चा व समीक्षा करेंगे।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp